फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Fake liquor manufacturing factory was being run in BJP leader office

Shivpuri: भाजपा नेता के ऑफिस में चलाई जा रही थी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने पकड़ी

Mon, 12 Feb 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 Feb 2024 02:40 PM IST
सार

Shivpuri: जिले के करैरा पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पर छापामार कर सात लोगों को पकड़ा है। यह फैक्ट्री शिवपुरी के भाजपा नेता के ऑफिस से संचालित की जा रही थी। पुलिस ने छापामार कर दो स्थानों से विभिन्न सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान सवा करोड़ रुपये की अवैध शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई है।

विज्ञापन
Fake liquor manufacturing factory was being run in BJP leader office
नकली शराब बनाने की फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने पहले एक ठिकाने पर छापामार कार्रवाई करने के बाद पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर दूसरे स्थान पर छापामार कार्रवाई कर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त फैक्ट्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री द्वारा अपने बिजली ठेकेदार के ऑफिस में संचालित की जा रहे थी। हालाकिं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे का महामंत्री फरार होने में कामयाब रहा हैं। पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से पुलिस को सूचना लगी थी कि करैरा जेल के सामने शंकर यादव के गोदाम को किराए पर लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महामंत्री पंकज लोधी बिजली कंपनी के ठेकेदारी की आड़ में अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित कर रहा हैं।

विज्ञापन


सवा करोड़ की सामग्री जब्त
करैरा थाना पुलिस ने सबसे पहले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महामंत्री पंकज लोधी के किराए के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री के गोदाम पर छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 पेटी देशी शराब, 150 लीटर ओपी और शराब बनाने की सभी प्रकार की सामग्री जब्त करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी खनियांधाना का रहने वाला है। वहीं जिला भिंड के नया गांव थाना क्षेत्र 5 आरोपियों को पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि भौंती थाना क्षेत्र के मुहार में भी शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इसके बाद करैरा थाना पुलिस ने मुहार गांव में छापा मार कार्रवाई की थी। जहां 375 लीटर ओपी के साथ भारी मात्रा में शराब बनाने और पैकिंग की जाने सामग्री को जब्त मात्रा में शराब बनाने और पैकिंग की जाने सामग्री को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता फरार, पुलिस तलाश में जुटी
इधर, करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि करैरा पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री से जुड़े दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को पकड़ा है। पहली खेप में खनियांधाना के गोरवर गांव के रहने वाले महाजन पुत्र प्रेमनारायण और भिंड जिले के राजेश सिंह पुत्र मोहर सिंह लोधी, सतेन्द्र लोधी पुत्र रामअवतार सिंह, ब्रजकिशोर पुत्र पूरन सिंह लोधी, भाव सिंह पुत्र जसवंत सिंह लोधी, जितेंद्र सिंह पुत्र गंभीर सिंह लोधी को पकड़ा था, इसके बाद मोहार गांव में छापामार कार्रवाई में मोहार गांव के रहने वाले रामजीलाल पुत्र सुम्मेर लोधी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला महामंत्री पंकज लोधी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed