फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   BJP gave ticket to old candidate in Shivpuri for assembly elections

MP Election: शिवपुरी में पुराने चेहरों को भाजपा ने दी तवज्जो, कांग्रेस ने कुछ नए चेहरे मैदान में उतारे

Sun, 22 Oct 2023 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Oct 2023 06:52 PM IST
सार

Shivpuri: शिवपुरी जिले के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इन पांच सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने यहां अपने पुराने चेहरों को तवज्जो दी है। वहीं दूसरी और कांग्रेस ने कुछ नए चेहरे मैदान में उतारे हैं।
 

विज्ञापन
BJP gave ticket to old candidate in Shivpuri for assembly elections
शिवपुरी में पुराने चेहरों को भाजपा ने दी तवज्जो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने इस बार शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों पर अपने पुराने चेहरों पर दोबारा से भरोसा जताया है। हालांकि दूसरी ओर कांग्रेस ने इस बार कुछ नए चेहरों को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

1- शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र

शिवपुरी विधानसभा सीट से इस बार भाजपा ने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की जगह यहां से पूर्व विधायक रहे देवेंद्र जैन को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केपी सिंह को टिकट दिया है। केपी सिंह वर्तमान में जिले की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक हैं, लेकिन वहां पर एंटी इनकंबेंसी फैक्टर के कारण उन्होंने उनकी सीट बदली गई है। उन्हें शिवपुरी से मैदान में उतारा गया है। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण और वैश्य वोटरों की संख्या बड़ी संख्या में है। वैश्य वोटरों को देखते हुए देवेंद्र जैन यहां अभी वर्तमान में आगे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

2- पोहरी विधानसभा क्षेत्र
 

पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने इस बार अपने पूर्व विधायक और वर्तमान में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा को टिकट दिया है। धाकड़ बहुल इस विधानसभा सीट पर सुरेश रथ खेड़ा इसी जाति से आते हैं और उन्हें इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने बसपा छोड़कर आए कैलाश कुशवाह को टिकट दिया है। कैलाश कुशवाह पूर्व में यहां पर दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। यहां पर भाजपा प्रत्याशी खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल है, जिसका फायदा कांग्रेस प्रत्याशी को मिल सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन

 

3- करैरा विधानसभा क्षेत्र 

करैरा में भाजपा ने यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व विधायक जसवंत जाटव को टिकट नहीं दिया है। वर्ष 2020 में हुए दलबदल के बाद जब यहां पर उपचुनाव हुए तो यहां पर जसवंत जाटव को 30 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसलिए भाजपा ने यहां पर इस बार रमेश खटीक को टिकट दिया है। रमेश खटीक यहां पर पूर्व में विधायक रह चुके हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने सीटिंग एमएलए प्रागीलाल जाटव को दोबारा मौका दिया है। इस विधानसभा सीट पर जाटव वोटर बड़ी संख्या में हैं, इसका फायदा यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को हो सकता है। इसके लिए अलावा करैरा भाजपा में आपसी गुटबाजी सबसे बड़ी समस्या है।

 

4- पिछोर विधानसभा क्षेत्र 

पिछोर में इस बार सबसे बड़ा फेरबदल देखना को मिला है। यहां पर कांग्रेस के नेता केपी सिंह जो यहां 30 साल से लगातार विधायक निर्वाचित होते हुए आ रहे हैं, उन्होंने अपनी सीट बदल ली है। केपी सिंह को कांग्रेस ने शिवपुरी से अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने पहले यहां पर शैलेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन तीन दिन में ही प्रत्याशी बदलकर अरविंद लोधी को कांग्रेस ने टिकट दे दिया। भाजपा ने यहां से प्रीतम लोधी को टिकट दिया है। दो बार से वह कांग्रेस के केपी सिंह से नजदीकी मुकाबले में हारते हुए आ रहे थे, लेकिन इस बार यह यहां पर मजबूत दावेदार हैं।

 

5- कोलारस विधानसभा क्षेत्र 

कोलारस विधानसभा में इस बार यादव वर्सेस यादव मुकाबला रहेगा। कांग्रेस ने यहां पर बैजनाथ यादव को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक और ज्योतिरादित्य के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए महेंद्र यादव को मौका दिया है। महेंद्र यादव के पिता राम सिंह यादव भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं। इनका निधन के बाद उपचुनाव में महेंद्र यादव कांग्रेस से विधायक निर्वाचत हुए थे, लेकिन बाद में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार महेंद्र यादव को ज्योतिरादित्य की सिफारिश पर टिकट मिला है। इस सीट पर यादव वोटरों की अच्छी खासी संख्या है। इस कारण से यहां पर दो यादवों के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed