{"_id":"639183ed90a44738ac78c4bf","slug":"auto-driver-molests-girl-going-to-school-in-shivpuri-minor-jumps-from-moving-vehicle-to-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: स्कूल जा रही छात्रा को ऑटो चालक ने छेड़ा, बचने के लिए नाबालिग ने चलते वाहन से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: स्कूल जा रही छात्रा को ऑटो चालक ने छेड़ा, बचने के लिए नाबालिग ने चलते वाहन से लगाई छलांग
Thu, 08 Dec 2022 12:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 08 Dec 2022 12:00 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में एक नाबालिग छात्रा से ऑटो में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी चालक रोजाना छात्रा को स्कूल छोड़ने जाता था, उसने बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश की, इस दौरान बचने के लिए छात्रा चलते ऑटो से कूद गई।
विज्ञापन
ऑटो चालक ने छात्रा को छेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में शिवपुरी जिले में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर के देहात थाना क्षेत्र से एक ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रही एक नाबालिक छात्रा के साथ ऑटो चालक ने छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ से भयभीत छात्रा ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को पकड़कर देहात थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, ऑटो से छलांग लगाने के दौरान छात्रा को चोटें आई हैं, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि जवाहर कॉलोनी की रहने वाली दसवीं कक्षा की नाबालिक छात्रा को शासकीय स्कूल लाने ले जाने के लिए उसके पिता ने 25 वर्षीय राजेश रजक के ऑटो को लगा लिया था। राजेश रजक एक माह से नाबालिक छात्रा को प्रति दिन स्कूल ले जा रहा था। जवाहर कॉलोनी से नाबालिक छात्रा झांसी तिराहे तक अकेली ही ऑटो में सवार होकर आती थी। झांसी तिराहा क्षेत्र से उसके साथ अन्य छात्राएं ऑटो में सवार होकर जाती थी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह ऑटो चालक राजेश नाबालिक छात्रा को उसके घर से स्कूल के लिए लेकर निकला था। इसी दौरान ऑटो चालक ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करते हुए कह दिया कि मुझसे दोस्ती करलो किसी को पता नहीं चलेगा। अपने साथ हुई छेड़छाड़ से नाबालिक छात्रा बुरी तरह से डर गई और ऑटो में चीखना शुरू कर दिया। नाबालिक छात्रा ऑटो चालक से ऑटो को रोकने की गुहार लगा रही थी, जब ऑटो चालक ने ऑटो को नहीं रोका तो नाबालिक छात्रा ने काली माता मंदिर के सामने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो चालक राजेश रजक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा को उपचार के लिए राहगीरों द्वारा अन्य वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।