फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Amrit Sarovar pond built in Golakot was opened from the point of view of tourism in Shivpuri

Shivpuri: गोलाकोट में बने अमृत सरोवर तालाब को पर्यटन की दृष्टि से खोला गया, अब ग्राम पंचायत को होगी आय

Fri, 21 Oct 2022 08:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Oct 2022 08:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के गोलाकोट में बने अमृत सरोवर तालाब को पर्यटन की दृष्टि से खोला गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब ग्राम पंचायत को आय होगी। यह तालाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Amrit Sarovar pond built in Golakot was opened from the point of view of tourism in Shivpuri
अमृत सरोवर तालाब को खोला गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले में अमृत सरोवर तालाब में बनी जल संरचनाओं को अब पर्यटन की दृष्टि से भी खोला गया है। इसी क्रम में खनियांधाना के गोलाकोट में बनाए गए अमृत सरोवर तालाब को अब पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल की गई है। शुक्रवार को यहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों और अन्य गणमान्य नागरिकों के लिए खोल दिया गया। इस दौरान अमृत सरोवर तालाब से पंचायत को लगभग सात हजार रुपये की आमदनी हुई है।

विज्ञापन


जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने बताया कि शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर अमृत सरोवर तालाब बनाए गए हैं। इन अमृत सरोवर तालाब के तहत विभिन्न जल संरचना बनाई गई है, जिसमें बारिश का पानी रोकने की पहल की गई है। इन तालाबों को अब पर्यटन की दृष्टि से भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन


इस बारिश में जिन तालाबों में अच्छा पानी एकत्रित हुआ है और यहां हरियाली बढ़ी है, उन्हें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खोला गया है। गोलाकोट में निर्मित अमृत सरोवर तालाब को हरियाली से आच्छादित किया गया है और यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा गोलाकोट में जैन तीर्थ स्थल है, यहां पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को यहां पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और अन्य लोग आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवपुरी में 100 से ज्यादा अमृत सरोवर तालाब निर्मित किए गए हैं। इन जल संरचनाओं में बारिश का पानी एकत्रित हो गया है। यहां जलस्तर में बढ़ावा होने से ग्रामीणजनों के इसके फायदे हो रहे हैं। मछली पालन सहित अन्य रोजगार गतिविधियां भी यहां संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed