फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   young woman dead body found on roadside in Shahdol MP Crime news

MP News: शहडोल में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 17 Jan 2023 02:55 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 17 Jan 2023 02:55 PM IST
सार

शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
young woman dead body found on roadside in Shahdol MP Crime news
woman dead body found in Shahdol - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूरी गांव में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 26 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव सड़क के किनारे औंधे मुंह गिरा पड़ा हुआ था। महिला ने साड़ी तथा उसके ऊपर स्वेटर पहन रखा था। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।  पुलिस का कहना है कि महिला की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। वहीं, गांव में युवती की लाश मिलने से लोग भी सकते में आ गए है।
विज्ञापन


शहडोल में बढ़ रहे महिला अपराध
शहडोल जिले में विशेषकर कोतवाली थाना क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले ही ही कोतवाली थाना क्षेत्र में ही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार की शर्मनाक घटना सामने आई थी। उसके बाद आज फिर एक युवती की लाश मिलने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। संभागीय मुख्यालय में जहां एडीजी से लेकर अन्य आला अधिकारी बैठते हैं, वहां आसपास आए दिन ऐसी घटनाएं होना बेहद चिंतनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed