{"_id":"6593f175070e89a356088be7","slug":"woman-walking-on-foot-dies-in-collision-between-two-bikes-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: दो बाइकों की टक्कर में पैदल जा रही महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: दो बाइकों की टक्कर में पैदल जा रही महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 02 Jan 2024 04:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 02 Jan 2024 04:50 PM IST
सार
Shahdol News: दो बाइक आपस में टकरा जाने से पैदल जा रही महिला चपेट में आ गई, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। पूरा मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गुर्रा गांव की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में पैदल जा रही महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गुर्रा गांव में आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक में दो लोग सवार थे और दूसरी बाइक में एक व्यक्ति ही सवार था। जिसमें बाइक में सवार एक व्यक्ति को चोट आई है, वहीं घटना के बाद बाइक में सवार दो लोग फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
एक युवक को अस्पताल पहुंचाया गया
पुलिस का कहना है कि दो बाइकों में कुल तीन लोग थे, जिसमें घटना के तुरंत बाद दो युवक वहां से फरार हो गए और एक बाइक चालक को चोट पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पैदल जा रही महिला एवं बाइक सवार एक युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। बाइक चालक युवक का मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक महिला महरून निशा 42 निवाशी गुर्रा किराना की दुकान से सामान लेकर घर वापस जा रही थी। महिला पैदल सड़क के किनारे चल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
तभी आमने-सामने से आ रही दो बाइक आपस में टकरा गई। जिसकी चपेट में पैदल जा रही महिला बाइकों के चपेट में आ जाने से महिला बुरी तरीके से जख्मी हुई थी। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन महिला की रास्ते में ही मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि दो बाइकों में तीन लोग सवार थे एक को चोट पहुंची है। जिसका मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचार चल रहा है, वहीं घटना के बाद से दो लोग मौके से फरार हो गए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
