{"_id":"6433da2640636605f50b0323","slug":"woman-death-in-suspicious-circumstances-family-members-said-that-she-committed-suicide-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने आत्महत्या की कही बात, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने आत्महत्या की कही बात, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 10 Apr 2023 03:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 03:14 PM IST
सार
शहडोल में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों ने पुलिस के आने से पहले ही महिला का शव फांसी के फंदे से नीचे उतार दिया, जिसके बाद अब पुलिस महिला की मौत को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के रतहर गांव में 24 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो परिजन महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार चुके थे। पुलिस महिला की मौत को संदेहास्पद मान रही है, और मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है या किसी और कारण से मौत हुई है इस एंगल से पुलिस जांच में जुटी है।
थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मालती कोल 24 वर्ष रतहर गांव की रहने वाली थी। चार साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति को उसने दो साल पहले छोड़ दिया था और मायके में ही रहती थी। घर के बाहर पेड़ से लटक कर फांसी लगाने की बात परिजनों ने पुलिस को बताई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मौके पर देखा तो पेड़ में दुपट्टा बंधा हुआ था और महिला का शव परिजनों ने नीचे उतार लिया था, वहीं थाना प्रभारी सुभाष दुबे का कहना है कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है या किसी और कारण से मौत हुई है। पीएम के बाद पता चल सकेगा, गोहपारू अस्पताल में शव का पीएम कराया जा रहा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता लग सकेगा।