फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Woman death in suspicious circumstances, family members said that she committed suicide

MP News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने आत्महत्या की कही बात, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Apr 2023 03:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 03:14 PM IST
सार

शहडोल में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों ने पुलिस के आने से पहले ही महिला का शव फांसी के फंदे से नीचे उतार दिया, जिसके बाद अब पुलिस महिला की मौत को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
Woman death in suspicious circumstances, family members said that she committed suicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के रतहर गांव में 24 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो परिजन महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार चुके थे। पुलिस महिला की मौत को संदेहास्पद मान रही है, और मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है या किसी और कारण से मौत हुई है इस एंगल से पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मालती कोल 24 वर्ष रतहर गांव की रहने वाली थी। चार साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति को उसने दो साल पहले छोड़ दिया था और मायके में ही रहती थी। घर के बाहर पेड़ से लटक कर फांसी लगाने की बात परिजनों ने पुलिस को बताई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मौके पर देखा तो पेड़ में दुपट्टा बंधा हुआ था और महिला का शव परिजनों ने नीचे उतार लिया था, वहीं थाना प्रभारी सुभाष दुबे का कहना है कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है या किसी और कारण से मौत हुई है। पीएम के बाद पता चल सकेगा, गोहपारू अस्पताल में शव का पीएम कराया जा रहा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed