फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Woman cheated in the name of help inside ATM

Shahdol: एटीएम के अंदर मदद के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी, खाते से अज्ञात आरोपी ने निकाले रुपये, मामला दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 11:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 Feb 2024 11:31 AM IST
सार

Shahdol: एटीएम के अंदर ही कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति ने महिला के खाते से रुपये निकाल लिए हैं। महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman cheated in the name of help inside ATM
महिला के साथ धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगर में स्थित एक एटीएम में महिला निर्मला चतुर्वेदी पैसा निकल रही थी। तभी एटीएम में पैसा निकालते समय कुछ परेशानी हुई, पास में खड़े व्यक्ति ने मदद के नाम पर महिला का एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 18500 निकाल लिए हैं। महिला निर्मला चतुर्वेदी ने पुलिस से बताया कि वह जब एटीएम से रुपए निकाल रही थी, उस दौरान कुछ तकनीकी परेशानी हुई। जिसकी वजह से बगल में खड़े व्यक्ति से उसने मदद मांगी।

विज्ञापन


आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज
मदद के नाम पर आरोपी ने महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और महिला के खाते से रुपये निकाल लिए। महिला को कुछ देर के बाद जब मोबाइल में मैसेज ट्रांजैक्शन का आया तब जाकर मामला की जानकारी महिला को लगी। महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed