{"_id":"6545c328d4717d1aeb0a7dc8","slug":"villagers-built-illegal-block-in-shahdol-extorting-money-from-every-driver-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: पुलिस की नाक के नीचे अवैध वसूली; गांव वालों ने बनाया अवैध नाका, हर वाहन चालक से कर रहे वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: पुलिस की नाक के नीचे अवैध वसूली; गांव वालों ने बनाया अवैध नाका, हर वाहन चालक से कर रहे वसूली
Sat, 04 Nov 2023 09:36 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 04 Nov 2023 09:36 AM IST
सार
MP News: शहडोल में गांव वालों द्वारा अवैध नाका बनाकर दुपहिया वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। यातायात उप पुलिस अधीक्षक मुकेश दीक्षित ने कहा कि इस संबंध में अभी जानकारी मिली है। ऐसे तत्वों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वाहन चालकों से की जा रही अवैध वसूली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए रोहनिया टोल प्लाजा के पास यातयात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। यातायात पुलिस से बचने के लिए बाइक चालक चेकिंग पॉइंट से कुछ मीटर पहले ही पगडंडी का रास्ता अपना लेते हैं। लेकिन बाइक चालकों को एक अवैध नाका का सामना करना पड़ता है। गांव के ही कुछ लोगों ने इसे बनाकर रखा है और हर बाइक चालक से वसूली भी की जा रही है। बाइक चालकों को यह लोग तभी जाने देते हैं, जब उनसे नकद कुछ रुपये ले लेते हैं। हालांकि यह रकम बहुत कम होती है जो पुलिस द्वारा वसूला जाता है। कम पैसा देने के चक्कर में बाइक चालक लूटे जा रहे हैं, लेकिन पुलिस को मामले की भनक तक नहीं है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि यातायात प्रभारी को जानकारी हुई थी। लेकिन प्रभारी भी वहां पहुंचे और युवकों को समझा कर लौट आए। बजाय कार्रवाई करने के, जिसकी वजह से अवैध वसूली अभी भी जारी है। यह अवैध वसूली कई दिनों से चल रही है। युवक सड़क पर लकड़ी का बैरियर लगाकर मार्ग बंद किए हुए हैं और वहां से गुजरने के एवज में प्रत्येक दुपहिया वाहन चालक से चालीस रुपये यह कहते हुए वसूल कर रहे हैं कि यह उनकी जमीन हैं। यहां से गुजरना हैं तो पैसे देने पड़ेंगे। जो वाहन चालक पैसा देने से इनकार करता है, उसे वहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है। इस बीच वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने इस अवैध वसूली का वीडियो बना लिया और असामाजिक तत्त्वों द्वारा की जा रही यह अवैध वसूली की घटना मोबाइल में कैद हो गई।
विज्ञापन
यातायात उप पुलिस अधीक्षक मुकेश दीक्षित ने कहा कि इस संबंध में अभी जानकारी मिली है। ऐसे तत्वों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
