फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Two tractors seized while illegally excavating and transporting sand

Shahdol News: रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 31 Jan 2024 11:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Jan 2024 11:38 AM IST
सार

Shahdol News: जिले में बुधवार की सुबह पुलिस ने बताया है कि दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खामडांड गांव से पुलिस ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। 

विज्ञापन
Two tractors seized while illegally excavating and transporting sand
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप निरीक्षक मोहन पड़वार ने जानकारी देते हुए बताया की नदी से रेत का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खामडांड गांव से रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर चालक सड़क पर ही ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया है।

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसी तरह से देवलौंद पुलिस ने रमपुरवा गांव के समीप से रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह दोनों ट्रैक्टरों में नंबर अंकित नहीं था, अधिकतर माफिया बिना नंबर के ही ट्रैक्टरों का रेत की चोरी में उपयोग कर रहे हैं। आए दिन पुलिस माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन खनिज विभाग इससे दूरी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed