फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Two accused of vehicle theft gang arrested in Shahdol, 10 bikes recovered

Shahdol: वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 10 बाइक, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Sun, 28 Jan 2024 03:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Jan 2024 03:27 PM IST
सार

चोरी का मामला खोलते हुए 10 मोटरसाइकिल दो आरोपियों के कब्जे से बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि जब्त मसरूके की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
Two accused of vehicle theft gang arrested in Shahdol, 10 bikes recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सोहागपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो चोरों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से दस मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


जिले के अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी की घटनाएं हुईं थीं। जिसे पुलिस ने चोरी का मामला खोलते हुए 10 मोटरसाइकिल दो आरोपियों के कब्जे से बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि जब्त मसरूके की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त हरिशंकर यादव, छोटा यादव निवासी ग्राम सलैया एवं विष्णु गुप्ता निवासी घोघरी के साथ मिलकर पिछले एक वर्ष से चोरी के कार्य में लगा हुआ था। साथ ही मोटरसाइकिल एजेंसी में काम करने वाला सत्यम द्विवेदी की मदद से उक्त चोरी की मोटर सायकिलों को लोगों को बेच दिया करते थे। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलों की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये की मशरुका को बरामद किया गया है। आरोपी विनोद यादव एवं विष्णु गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी सोहगपुर भूपेंद्र मणि पांडे का कहना है कि चोरी की और भी मोटर साइकिल की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed