फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Tiger spotted in residential area in shahdol mp forest department and police on spot

MP News: रिहायशी इलाके में घुसा बाघ, लोगों में दहशत, वन विभाग-पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mon, 16 Jan 2023 07:47 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 16 Jan 2023 07:47 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में घर के पीछे खेत में कई घंटों से बाघ आराम फरमा रहा है। जिसको लेकर वन विभाग व पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और बाघ पर निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Tiger spotted in residential area in shahdol mp forest department and police on spot
Tiger in residential area - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में इन दिनों अक्सर जंगली जानवर देखे जा रहे हैं। सोमवार की शाम जैसीनगर वन परिक्षेत्र के टेटका गांव के रिहायशी क्षेत्र में एक बाघ देखा गया, जिसके बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में बाघ दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना लगते ही वन विभाग के आला अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम करीब चार बजे एक के घर के पीछे खेत में बाघ देखा गया, जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


लोगों में दहशत का माहौल
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे होने की वजह से इस क्षेत्र में आए दिन जंगली जानवरों का मूमेंट देखने को मिलता है। जैसीनगर वन परिक्षेत्र के टेटका गांव में बाघ देखे जाने से लोगों में दहशत है और लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बाघ को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और नजदीक जाकर बाघ का दीदार करना चाह रहे हैं। लेकिन पुलिस और वन अमला लोगों को समझाकर वहां से हटाने का प्रयास कर रहा है। जैसीनगर के थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में घर के पीछे खेत में कई घंटों से बाघ आराम फरमा रहा है।  जिसको लेकर वन विभाग व पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और बाघ पर निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed