{"_id":"659c2cd552c9304af20c32b8","slug":"sp-suspended-two-policemen-for-negligence-in-shahdol-mining-case-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: खनन कर रहे रेत माफिया ने पुलिस पर किया हमला, लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: खनन कर रहे रेत माफिया ने पुलिस पर किया हमला, लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित
Mon, 08 Jan 2024 10:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 08 Jan 2024 10:42 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने इस पूरे मामले में लापरवाही को लेकर कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक सहित एक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस से झड़प करते हुए रेत माफिया रेत से भरे ट्रैक्टरों को छुड़ाकर भाग गए थे। आरोपियों को पकड़ने घर पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया था। घटना खैरहा थाना क्षेत्र के मझियार घाट की थी। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने इस पूरे मामले में लापरवाही को लेकर कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक सहित एक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
घटना खैरहा थाना क्षेत्र के मझियार घाट की थी, जहां थाना प्रभारी अपने एक पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे देखा कि तीन ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोका। माफिया चार लोग थे और पुलिसकर्मी केवल दो ही थे। इस बीच माफिया पुलिस से झड़प करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टरों को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी को मामले की जानकारी दी गई। दो थानों की पुलिस ने आरोपियों के घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस पर आरोपी हावी हो गए थाना प्रभारी सहित एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की। इस पूरे घटना के बाद एडीजीपी डीसी सागर और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक घटना स्थल पहुंचे और मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक एवं एक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कुल आठ आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज है, जिसमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। 6 आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एडीजीपी ने तीस हजार का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन
