फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Young man beaten for not picking up the phone

Shahdol: फोन नहीं उठाने पर युवक को पीटा, पहले बाजार में मारा फिर घर के सामने कर दी पिटाई

Sun, 22 Sep 2024 03:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 03:27 PM IST
सार

शहडोल में फोन नहीं उठाने की बात पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने उससे मारपीट की। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Shahdol: Young man beaten for not picking up the phone
मामूली बात पर युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना के रसमोहनी गांव में एक मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक पान की दुकान के सामने खड़े होकर मारपीट करते दिख रहे हैं। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद जैतपुर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जैतपुर पुलिस ने बताया कि फरियादी कौशल मणी उर्फ लाली सोनी पिता तुमन प्रसाद, सोनी (47) निवासी रसमोहनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि बस स्टैंड रसमोहनी में विनय पान ठेला बस स्टैंड के पास खड़ा था कि उसी समय सौरभ सोनी आया और मुझे बोला कि मेरा फोन क्यों नहीं उठाते हो तो मैंने बोला नहीं उठाऊंगा तब सौरभ सोनी मेरे साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद जब मैं अपने घर जाने लगा तभी सौरभ सोनी के घर के सामने पहुंचने पर सागर सोनी, शिवम सोनी और सौरभ सोनी तीनों ने मिलकर मेरा रास्ता रोका और फिर मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed