फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Woman hit by bike, driver beaten to death by mob

Shahdol: महिला को मारी बाइक ने टक्कर, भीड़ ने चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 13 Mar 2023 07:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

शहडोल में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी थी। इसके बाद भीड़ ने उस चालक को इतना पीटा कि वह गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन
Shahdol: Woman hit by bike, driver beaten to death by mob
शहडोल में सड़क हादसे के बाद युवक को पीटने से हुई मौत की जांच की मांग करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के जमुई के पास एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। युवक की गलती इतनी थी कि उसकी बाइक से एक महिला को टक्कर लग गई थी। इससे गुस्साई भीड़ ने उसे इतना पीटा कि वह गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए पहले उसे बिलासपुर और फिर रायपुर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रोहित सोंधिया बाइक से शहडोल से धनपुरी जा रहा था। तभी जमुई के पास सड़क हादसा हुआ। महिला को टक्कर लगने पर भीड़ ने रोहित की जमकर पिटाई की। यहां तक कि जब महिला और रोहित को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में एंबुलेंस में भी कुछ लोगों ने रोहित को पीटा। रोहित का इलाज कुछ दिन शहडोल मेडिकल कॉलेज में चला और वहां से उसे बिलासपुर और फिर रायपुर रैफर किया गया। 
विज्ञापन


रोहित के पिता यदुनाथ सोंधिया ने एसपी को पत्र लिखकर कहा कि रोहित 28 फरवरी को बाइक से शहडोल से धनपुरी जा रहा था। ग्राम जमुई में ट्रक तेज रोशनी की वजह से बाइक एक महिला से टकरा गई। इससे वहां मौजूद लोगों ने रोहित के साथ मारपीट की। रायपुर के डॉक्टरों का कहना है कि मारपीट की वजह से रोहित की मौत हुई है, दुर्घटना की वजह से नहीं। रोहित के पिता ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed