{"_id":"649bf942f0b38296e70e4fa6","slug":"shahdol-weather-road-turned-into-river-due-to-heavy-rains-many-areas-submerged-life-affected-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Weather: भारी बारिश से नदी में तब्दील हुई सड़क, कई इलाके जलमग्न, जनजीवन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Weather: भारी बारिश से नदी में तब्दील हुई सड़क, कई इलाके जलमग्न, जनजीवन हुआ प्रभावित
Wed, 28 Jun 2023 02:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:55 PM IST
सार
शहडोल में जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार पानी गिरने से सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं, तो वहीं लोगों के घर में भी पानी घुस रहा है।
विज्ञापन
सड़क में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार तड़के से बारिश ने और तेजी पकड़ ली, जिससे जिले के कोयलांचल नगरी धनपुरी की सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं। पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों के घरों और दुकानों के अंदर भी पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर में वर्षों पहले नगर पालिका द्वारा सकरी नाली बनवाई गयी थी, जिससे बारिश के समय पानी की समुचित निकासी नहीं हो पाती हैं और पानी सड़कों पर भरने के साथ साथ लोगों के घरों मे घुसने लगता हैं।
नगर पालिका धनपुरी के वार्ड नंबर 17 माईकल चौक से लेकर लल्ला सायकिल तिराहा तक की स्थिति बारिश में और भी भयावाह हो जाती हैं। बारिश के समय जहां सड़के व घरों में पानी भरने लग जाता हैं, वहीं बारिश बंद होने पर सड़क कचरे से पट जाती हैं। समय को देखते हुए वार्ड की नालियों का चौड़ीकरण कराया जाना बेहद जरूरी हो गया हैं।