{"_id":"66364cc15ce7e341dc0fd080","slug":"shahdol-villagers-says-that-girls-are-possessed-by-ghosts-and-are-doing-strange-things-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: ग्रामीणों ने कहा- बच्चियों पर सवार हो गया भूत, कर रहीं अजीब हरकत, CMHO बोले- टीम भेजकर जांच कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: ग्रामीणों ने कहा- बच्चियों पर सवार हो गया भूत, कर रहीं अजीब हरकत, CMHO बोले- टीम भेजकर जांच कराएंगे
Sat, 04 May 2024 08:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 04 May 2024 08:27 PM IST
सार
शहडोल जिले में बुढार ब्लॉक के खाड़ा गांव के सिटका टोला बस्ती में कई किशोरियां अजीबो-गरीब हरकत कर रही हैं। सरपंच मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने की कोशिश दो दिनों से कर रहा है। लेकिन बुढ़ार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
बच्चियां कर रही अजीब हरकत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में बुढार ब्लॉक के खाड़ा गांव के सिटका टोला बस्ती में कई किशोरियां अजीबो-गरीब हरकत कर रही हैं। सरपंच ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने की दो दिनों से कोशिश की, लेकिन बुढार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने सरपंच का फोन उठाना ही उचित नहीं समझा है।
विज्ञापन
उप सरपंच रवि शंकर साहू ने बताया कि कई दिनों से आधा दर्जन बच्चियों ने अजीबो-गरीब हरकत करनी शुरू की है। गांव के लोगों ने बच्चियों को झाड़-फूंक भी करवाया है। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ है, जिसकी जानकारी शनिवार की सुबह से उप सरपंच के द्वारा फिर से दोबारा बुढार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को फोन पर देनी चाहिए। लेकिन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने फोन नहीं उठाया है। अजीबो-गरीब हरकत का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर मीडिया कर्मियों तक पहुंचा है और मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सरपंच पति राजू बैग का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव की कुछ बच्चियां अजीबो-गरीब हरकत कर रही हैं, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य अमले को देने की कोशिश की जा रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं दे सके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम के वक्त कुछ घंटे के लिए बच्चियां अजीबो-गरीब हरकत करनी शुरू कर देती हैं और अपने आप वह ठीक हो जाती हैं। तो वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आम बिनने समीप के बगीचे में यह सभी बच्चियां लगातार जाती थी। ग्रामीणों का मानना है कि उसे बगीचे में भूत का साया है, जिसकी वजह से उन्हें भूत जैसा कुछ सवार हो जाता है, जिससे वह अजीबो-गरीब हरकत कर रही हैं।
विज्ञापन
वीडियो में बच्चियां चीखती हुई नजर आ रही हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उन्हें या तो कोई बीमारी है या फिर कुछ और है विज्ञान के इस युग में इसे भूत प्रेत या किसी की छाया कहना अतिशयोक्ति होगी। लेकिन जिस हिसाब से यह वीडियो तरह-तरह की हरकतें कर रही है और इससे गांव में कौतूहल का विषय बना हुआ है। ग्रामीण इस बात को लेकर भी दहशत में हैं कि कहीं भूत या प्रेत इन बच्चियों के घर से होता हुआ उनके घर तक न आ जाए। इस मामले में अमर उजाला टीम के पास यह वीडियो पहुंचा तो अमर उजाला की टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एके लाल के पास पहुंचा। सीएमएचओ ने अमर उजाला की टीम से बातचीत में बताया कि तत्काल स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके के लिए भेजी जा रही है। बच्चियों के स्वास्थ्य का प्रशिक्षण कराया जाएगा और उन्हें समुचित इलाज के लिए अस्पताल लाया जाएगा।
