{"_id":"65e17938bfe2c4cf6308a182","slug":"shahdol-spoiled-wild-elephant-was-surrounded-by-elephants-of-bandhavgarh-and-kanha-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बिगड़ैल जंगली हाथी को बांधवगढ़ और कान्हा के हाथियों ने घेरा, सुबह से शुरू हुआ रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बिगड़ैल जंगली हाथी को बांधवगढ़ और कान्हा के हाथियों ने घेरा, सुबह से शुरू हुआ रेस्क्यू
Fri, 01 Mar 2024 12:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:14 PM IST
सार
शहडोल जिले में बिगड़ैल जंगली हाथी को बांधवगढ़ नेशनल पार्क और कान्हा नेशनल पार्क के हाथियों ने घेर लिया। शुक्रवार सुबह से ही रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन
जंगली हाथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में पिछले कई महीने से अनूपपुर और शहडोल में जंगली हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों की जान तक ले डाली। अनूपपुर के जैतहरी में कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति की मौत के बाद गोली कांड जैसी बड़ी घटना घटी, जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारी नींद से जाग कर बिगड़ैल हाथियों के रेस्क्यू के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बीते दिनों जैतहरी में बिगड़ैल हाथी का रेस्क्यू किया गया था। अब गुरुवार दोपहर शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर में छह हाथियों के साथ आधा सैकड़ा रेस्क्यू टीम जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के आमनार गांव पहुंची, जहां बिगडै़ल हाथी का रेस्क्यू करना शुरू किया है। शुक्रवार को सुबह ही बिगड़ैल हाथी का पता लगाकर बांधवगढ़ नेशनल पार्क से पांच एवं कान्हा नेशनल पार्क से आए हुए एक हाथी ने जंगली हाथी को शुक्रवार की सुबह चारों तरफ से घेर लिया और उसका रेस्क्यू करने का वन विभाग प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बिगड़ैल हाथी जो शहडोल जिले के केशवाही रेंज से घुसकर बरगवा गांव में एक व्यक्ति को मौत के घाट 8 फ़रवरी को उतार दिया था, जिसके बाद यह हाथी रसमोहानी होते हुए जयसिंहनगर व बाद में बांधवगढ़ से मानपुर पहुंच गया था। मानपुर में एक व्यक्ति को उसने मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद यह बिगडै़ल हाथी वहां से खदेड़ा गया। बाद में वापस जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र पहुंचा था, जिसे रेस्क्यू किया जा रहा है। छह हाथियों के साथ रेस्क्यू टीम लगातार गुरुवार की दोपहर से जंगलों में बिगड़ैल हाथी की तलाश कर रही थी, जिसकी तलाश शुक्रवार की सुबह पूरी हुई।
विज्ञापन
आमनार गांव के जंगलों में रेस्क्यू करने पहुंचे छह हाथियों ने उसे घेर कर रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है। वन विभाग के डॉक्टर भी रेस्क्यू टीम के साथ लगे हैं। जल्द ही उसे अपने कब्जे में लेकर रेस्क्यू टीम अपने साथ लेकर चली जाएगी। दशरथ प्रजापति डिप्टी रेंजर ने बताया कि हाथियों ने जंगली हाथी को घेर लिया है। लेकिन वह बार-बार पहाड़ में चढ़ जा रहा है, जिसकी वजह से रेस्क्यू करने में कुछ समस्याएं आ रही है।
