फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Road Accident Vehicle collides with tree teacher and his wife die in accident

Shahdol Road Accident: पेड़ से टकराया वाहन, हादसे में शिक्षक और उसकी पत्नी की मौत

Tue, 14 May 2024 08:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 May 2024 08:19 PM IST
सार

भीषण सड़क हादसे में शिक्षक और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ में टकराने से दोनों लोगों का शव वाहन में चिपक गया था, जिसे निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Shahdol Road Accident Vehicle collides with tree teacher and his wife die in accident
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अमडीह महादेवा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ से ब्यौहारी की ओर आ रही स्कार्पियो वाहन महादेवा गांव के पास पेड़ से टकरा गई, जिसमें ब्यौहारी के साखी में पदस्थ शिक्षक एवं उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, चालक गंभीर घायल हुआ है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमडीह महादेवा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG-14 एमएल 0514 पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार शिक्षक सुधीर ईक्का उम्र 40 वर्ष एवं उनकी पत्नी फूल जय सिया इक्का उम्र 35 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं, वाहन चालक आर्यन सिक्का गंभीर घायल हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


जानकारी लगने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक आर्यन ईक्का को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार शुरू हो गया है।जानकारी के अनुसार, सुधीर इक्का छत्तीसगढ़ के जसपुर के रहने वाले थे। वह स्कूल की छुट्टियों में घर गए हुए थे और छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस अपने कार्य पर पत्नी के साथ लौट रहे थे, तभी अमडीह महादेवा गांव के पास यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के एक घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों शव को वाहन से बाहर नहीं निकाला जा सका था। मौजूद पुलिसकर्मी का कहना है कि वाहन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है और दोनों मृतकों के शव वाहन में चिपक गए हैं। कटर मशीन से काट कर ही शव निकाले जाएंगे। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। रेस्क्यू टीम पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed