{"_id":"6782609e07dae1349000835c","slug":"shahdol-road-accident-two-people-died-in-road-accident-police-is-searching-for-truck-that-caused-accident-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Road Accident: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दुर्घटना करने वाले ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Road Accident: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दुर्घटना करने वाले ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 11 Jan 2025 05:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:44 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना करने वाले ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना में ट्रैक्टर से गिरे एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई तो दूसरी घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटी है। पहली घटना ब्यौहारी तो दुसरी जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में हुई है। दोनों ही मामलों पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवरीडोल गांव में ट्रैक्टर से नीचे गिरे युवक राजेश विश्वकर्मा की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि राजेश विश्वकर्मा (30) ट्रैक्टर में सवार होकर अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक एवं स्थानीय लोगों ने राजेश को घायल अवस्था में ब्यौहारी सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मामले पर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के सेमरा पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बताया गया कि रिंकू सिंह गोंड कन्नड़ी का रहने वाला था, युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर बाजार की ओर जा रहा था, तभी बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पेट्रोल पंप में तैनात कर्मचारियों ने पुलिस की डायल 100 को दी, जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू की है, अभी तक ट्रक का पता नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
