फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Youth drowned in water while extracting coal, police claims – went to bathe

Shahdol News: कोयला निकालते समय युवक पानी में डूबा, पुलिस का दावा- नहाने गया था

Tue, 13 Jun 2023 04:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 13 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में बंद कोयला खदान से कोयला चोरी करते समय एक युवक पानी से भरे गड्ढे में गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वह नहाने गया था। इस दौरान ही उसकी मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
Shahdol News: Youth drowned in water while extracting coal, police claims – went to bathe
स्टॉप डैम से लाश निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में सोन नदी पर स्थित बटूरा घाट से कोयले का उत्खनन कर परिवहन दिनदहाड़े हो रहा है। कोयला निकालते समय 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उसका कहना है कि युवक नहाने गया था और उसकी डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में इन दिनों माफिया के हौसले बुलंद है। सोन नदी पर स्थित कई ऐसी घाट है जहां दिनदहाड़े कोल माफिया मजदूरों के माध्यम से कोयला उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं। इस बात की खबर थाना प्रभारी से लेकर जिले के तमाम बड़े अधिकारियों को है। कुछ दिनों के भीतर ही यहां कई हादसे हुए हैं। 25 वर्षीय युवक पिंटू वासुदेव कोयला निकाल रहा था। उसी दौरान वह गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामले की खबर लगते ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ कुछ मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंचे। माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि मीडियाकर्मी एवं आम लोगों को भी घटनास्थल तक जाने नहीं दिया। मोबाइल कैमरे तक छीन लिए। 
विज्ञापन


पुलिस को तत्काल सूचना दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस अमले को घटनास्थल पर पहुंचने में वक्त लग गया। लोगों का कहना है कि गड्ढे से माफिया द्वारा पिंटू वासुदेव के शव को निकालकर बाहर रख दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच क ररही है। दूसरी ओर, थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा का कहना है कि पिंटू वासुदेव की मौत नहाते वक्त हुई है। पुलिस ने पिंटू वासुदेव के पिता का बयान भी जारी किया है। स्थानीय लोग एवं अन्य मजदूर जो कोयला निकाल रहे थे, उनका कहना है कि 25 वर्षीय युवक कोयला खोद रहा था। वह गड्ढे में फंस गया। अचानक पानी के भराव की वजह से वह वहां डूब गया और उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed