फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Wild elephants damage crops villagers spend night in terror

Shahdol News: जंगली हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, दहशत में गुजर रही ग्रामीणों की रात

Wed, 18 Oct 2023 04:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 04:35 PM IST
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों ने लगातार अब रिहायशी क्षेत्र में घुसकर किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
Shahdol News Wild elephants damage crops villagers spend night in terror
खेतों में मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में वन विभाग लगातार हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन वन विभाग का प्रयास अभी भी सफल नहीं हुआ है, पांच दिनों से हाथियों ने क्षेत्र में अपना डेरा जमाया हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीट ऊपरी आर 217 एवं समधिन नर्सरी, कोठिया में खड़ी धान एवं अरहर की फसल को हाथियों के झुंड ने काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में लगभग 20 एकड़ से अधिक फसलों का अब तक हाथियों ने नुकसान किया है। वन विभाग के अधिकारी राजस्व अमले को मामले की खबर दी है। फसल नुकसानी का प्रकरण तैयार कर नियमानुसार उचित मुआवजा देने की बात भी कही है।
विज्ञापन


हाथियों के झुंड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग को अब डर सता रहा है कि ग्रामीण आक्रोशित न हो और असंतोष की स्थिति न बने, जिसकी वजह से नुकसान हुई फसल का नुकसान प्रकरण राजस्व विभाग तैयार कर आगे की कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों से डेरा जमाए हाथी
इस क्षेत्र में पांच दिनों से हाथियों ने अपना डेरा जमाया है, जिसकी वजह से अब ग्रामीण दहशत में वहां रात गुजर रहे हैं। हालांकि, वन विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी हाथियों की निगरानी बनाए हुए हैं और उन्हें रिहायशी क्षेत्र में जाने से रोका जा रहा है। लेकिन हाथियों की संख्या 40 से अधिक बताई जा रही है। अब तक इन हाथियों के झुंड ने 20 एकड़ से अधिक फसलों का नुकसान किया है। किसान शयाम कुमार, राम सखा सहित कई किसान के खेतों में हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed