{"_id":"645368dc108da7e8270812c3","slug":"shahdol-news-the-middle-aged-man-hanged-himself-to-death-for-unknown-reasons-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अधेड़ ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी मौत, घर लौटी पत्नी तो फंदे पर लटका मिला पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अधेड़ ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी मौत, घर लौटी पत्नी तो फंदे पर लटका मिला पति
Thu, 04 May 2023 01:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 May 2023 01:42 PM IST
सार
शहडोल के जमुनिया गांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति मे अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी और बच्चे घर में नहीं थे, तभी उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
पीएम के लिए भेजा गया शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अज्ञात कारणों से एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घर में अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।मामला जिले के बुढार थाना क्षेत्र के चौकी केशवाही के ग्राम जमुनिया का है। शंकर महारा (44 वर्ष) ने फांसी लगाकर जान दे दी।
केशवाही चौकी प्रभारी एलबी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अपनी बीवी और बच्चों के साथ घर में था, पत्नी और बच्चे घर के बाहर थे, तभी उसने कमरा बंद कर अंदर फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर देखा तो शंकर फांसी पर लटका था, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है अभी कारणों का सही पता नहीं लगा है, किन कारणों से शंकर ने फांसी लगाई है।