{"_id":"67555d2c0a0eef24210855cb","slug":"shahdol-news-police-seized-tractor-filled-with-illegal-sand-case-registered-on-driver-and-owner-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक और मलिक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक और मलिक के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 08 Dec 2024 02:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:17 PM IST
सार
जिले में रेत का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक रेत माफियाओं ने दो सरकारी कर्मचारियों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है। इसके बावजूद, जिले में माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले की केशवाही थाना पुलिस ने रेत का अवैध खनन और परिवहन करते हुए एक बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त किया है। ट्रैक्टर से कठना नदी से अवैध खनन कर रेत का परिवहन किया जा रहा था। पकरिया गांव में पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा। मामले में पुलिस ने चालक और मालिक दोनों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी का है, जिसमें नंबर अंकित नहीं था। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। चालक पारस केवट पिता मिठाईलाल केवट (उम्र 24 वर्ष) और वाहन मालिक विष्णुकांत शुक्ला पिता शंकरदयाल शुक्ला पर खनिज अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चालक ने बताया कि वह कठना नदी से अवैध रेत भरकर नगर में बिक्री के लिए जा रहा था। यह काम वाहन मालिक के कहने पर किया जा रहा था। कार्रवाई में चौकी प्रभारी आशीष झारिया के साथ प्रधान आरक्षक महेश पटेल, आरक्षक गणेश और नगर रक्षा समिति के मोहम्मद सैफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
जिले में रेत माफिया का आतंक
जिले में रेत का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक रेत माफियाओं ने दो सरकारी कर्मचारियों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है। इसके बावजूद, जिले में माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन और परिवहन जारी रखे हुए हैं। रेत के अवैध खनन और परिवहन को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती है। ठेका कर्मचारियों पर हमले और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। हाल ही में भी ऐसी एक घटना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
