फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Police officer's sons attacked a farmer family in Shahdol

Shahdol News: पुलिस अधिकारी के बेटों ने किसान परिवार पर किया हमला, घर में घुसकर की मारपीट, मामला दर्ज

Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

शहडोल के मेढ़की गांव में एक किसान परिवार पर देर रात पुलिस अधिकारी के दो बेटों और उनके साथी ने शराब के नशे में हमला किया। वारदात के दौरान आरोपियों ने किसान शहबाज खान और उसके परिवार के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shahdol News: Police officer's sons attacked a farmer family in Shahdol
किसान के घर में घुसकर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल संभागीय मुख्यालय से सटे ग्राम मेढ़की में एक किसान के घर में घुसकर, पुलिस अधिकारी के दो पुत्रों ने अपने साथी के साथ मिलकर देर रात किसान और उसके परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी शराब के नशे थे। साथ ही जिस कार में वह इस वारदात को अंजाम देने गए थे, उसका एक वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें शराब की बॉटल रखी हुई दिखाई पड़ रही है। उक्त आरोपियों के पिता महेन्द्र सिंह वर्तमान समय सतना जिला में सीएसपी के रूप में पदस्थ हैं, जबकि पूर्व में वह शहडोल जिले के बुढ़ार थाना प्रभारी के रह चुके हैं। उनका मकान शहडोल में ही बना हुआ है।
विज्ञापन


जनाकरी के अनुसार संभागीय मुख्यालय से सटे ग्राम मेढ़की थाना पाली निवासी शहबाज खान पिता लल्लन खान 27 वर्ष ने थाने में अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वतन प्रताप सिंह, मोनू सिंह उर्फ़ बृजेन्द्र प्रताप सिंह दोनों पिता महेन्द्र सिंह अपने साथी गोलू बर्मन निवासी शहडोल के साथ बीते रात्रि करीब डेढ़ बजे मेरे घर आए और दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद मैं एवं मेरी पत्नी जागे और दरवाज़ा खोला। जैसे ही मैं बाहर आया तो देखा कि पुलिस उक्त उक्त आरोपियों ने मेरे साथ पैसे लेनदेन की बात कहते हुए गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी पत्नी और पिता ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट व झूमा झटकी की। किसी तरह मेरे भाई व परिवार के अन्य सदस्यों ने हमारे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे और बीच बचाव किया। घटना के बाद सुबह पीड़ितों द्वारा संबंधित पाली थाना क्षेत्र में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस अधिकारी के पुत्रों समेत तीन लोगों के खिलाफ  बीएनएस की धारा 296,115,(2),(3),(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।


इस संबंध में थाना प्रभारी पाली मदनलाल मरावी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अभी बाहर हैं। पीड़ित परिवार थाना आया था। उनकी शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। मुझे भी पता चला कि आरोपी के पिता पुलिस विभाग में हैं, लेकिन मामले में विधि अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। घटना में जिस कार के उपयोग की बात सामने आई है, जांच उपरान्त तथ्य सामने आने पर उसे भी जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed