फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Jaitpur MLA's vehicle met with an accident in Budhar.

Shahdol: बुढार में पेट्रोल पंप से निकली कार से टकराया जैतपुर विधायक का वाहन, सुरक्षा अधिकारी को आई मामूली चोट

Thu, 25 Jan 2024 09:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 Jan 2024 09:41 AM IST
सार

पेट्रोल पंप से निकलकर रोड पर आई कार से टकराया विधायक का वाहन। घटना के बाद विधायक की गाड़ी रांग साइड में जाकर पलट गई।

विज्ञापन
Shahdol News: Jaitpur MLA's vehicle met with an accident in Budhar.
हादसे के बाद विधायक की गाड़ी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी का तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। विधायक के साथ तैनात सुरक्षा अधिकारी को मामूली चोट पहुंची हैं। वाहन चालक भी सुरक्षित हैं। जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी उमरिया जिले के बांधवगढ़ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात कर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी बुढार कस्बे से पहले ही स्थित मारुति नंदन पेट्रोल पंप के सामने विधायक का वाहन पलट गया। हादसे में विधायक के साथ सुरक्षा अधिकारी एवं वाहन चालक मौजूद थे, जिसमें सुरक्षा अधिकारी को मामूली चोटें पहुंची हैं। 

विज्ञापन


मारुति नंदन पेट्रोल पंप से एक कार तेल डलवाकर रोड पर आई और बुढार की ओर कार को जाना था। तभी शहडोल से बुढार की तरफ विधायक का वाहन तेज रफ्तार में आ रहा था, अचानक कार सड़क पर दिख गई, जिससे विधायक के वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क के रॉन्ग साइड में विधायक के वाहन चालक ने वाहन को काट दिया। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार होने की वजह से स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। घटना के बाद पेट्रोल टंकी में मौजूद कर्मचारियों के साथ-साथ राहगीर भी घटना देख वहां पहुंचे। विधायक सहित वाहन में सवार सुरक्षा अधिकारी एवं वाहन चालक को स्कॉर्पियो वाहन के पीछे के दरवाजे से निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी बुढार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय जयसवाल मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया है कि विधायक जी का वाहन शहडोल से बुढार की ओर आ रहा था, तभी कस्बे से पहले पलट गया। सुरक्षा अधिकारी को मामूली चोटे पहुंचीं हैं। विधायक एवं चालक सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed