{"_id":"64b8fade051b07a2bd0b6b75","slug":"shahdol-news-after-the-breakup-the-lover-took-back-the-mobile-from-the-girlfriend-the-minor-hanged-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से वापस मांगा मोबाइल, दुखी होकर नाबालिग ने लगाई फांसी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से वापस मांगा मोबाइल, दुखी होकर नाबालिग ने लगाई फांसी, केस दर्ज
Thu, 20 Jul 2023 02:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:44 PM IST
सार
शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में झगड़े के बाद प्रेमी के मोबाइल फोन वापस मांग लेने से दुखी होकर एक नाबालिग ने सुसाइड कर लिया। वहीं मृतका के परिजनों ने प्रेमी और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जांच करने गांव पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में प्रेमी से झगड़े व मोबाइल वापस लेने से आहत होकर एक 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मृतका और कथित प्रेमी एवं उसके बड़े भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बुदसार निवासी संदीप महरा (पिता जगन्नाथ महरा 20 वर्ष) का थाना क्षेत्र के ही ग्राम मुद्रीया टोला निवासी एक नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। संदीप वर्तमान समय में अहमदाबाद में रहकर वही काम करता था। इसलिए उसने बात करने के लिए अपनी नाबालिग प्रेमिका को एक मोबाइल भी दिलाया था।
बीते दिनों दोनों के बीच, बात करते समय किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद तथा कथित प्रेमी ने नाबालिग से अपना मोबाइल वापस लौटाने के लिए कहा और गांव मे रहने वाले अपने बड़े भाई दिनेश महरा को नाबालिग के घर भेजा। दिनेश लड़की के घर जाकर उससे मोबाइल लेकर आ गया। लेकिन कुछ घंटे बाद फिर से दिनेश के पास अहमदाबाद में रहने वाले उसके छोटे भाई संदीप का फोन आया और लड़की को दुबारा मोबाइल देने को कहा गया। इसके बाद जब प्रेमी का बड़ा भाई लड़की के घर गया तो अंदर से दरवाज़ा बंद था। आवाज लगाने पर भी जब दरवाज़ा नहीं खुला तो उसने दरवाजे के गैप से झांककर देखा। अंदर नाबालिग फांसी के फंदे पर लटकी तड़प रही थी। उसके पैर ज़मीन तक टच हो रहे थे। जिसके बाद दिनेश ने किसी तरह धक्का देकर दरवाजा खोला और नाबालिग को फांसी के फंदे से अलग किया। तब तक नाबालिग की साँसे चल रही थी। उसने तत्काल ही अपने एक दो साथियों को बुलाया और मोटर सायकिल से नाबालिग को अस्पताल ले जाने लगा। लेकिन रास्ते में ही नाबालिग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
घटना के समय मृतका का पिता खेत जबकि मां एवं छोटी बहन जंगल गए हुए थे। घटना की जानकारी लगने पर सभी घर आए, जहां परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की ह्त्या की गयी है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। कथित प्रेमी संदीप महरा व उसके बड़े भाई दिनेश महरा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत धारा 305,34 का मामला दर्ज करते हुए बड़े भाई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अहमदाबाद में रहने वाले मृतका के कथित प्रेमी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। सीधी थाना प्रभारी ब्रजेंद्र मिश्रा का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मामाला दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।