{"_id":"646cd061876c5497a109c597","slug":"shahdol-health-workers-strike-begins-will-stop-work-from-may-30-if-demands-are-not-met-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांधकर कहा- मांगें न मानने पर 30 मई से कार्य बंद करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांधकर कहा- मांगें न मानने पर 30 मई से कार्य बंद करेंगे
Tue, 23 May 2023 08:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 May 2023 08:10 PM IST
सार
शहडोल जिले में महिला स्वास्थ्यकर्मियों के आंदोलन का आगाज हो चुका है। ऐसे में मंगलवार को सभी कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो 30 मई से कार्य बंद कर देंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिए हैं। महासंघ एवं नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा अपनी जिन मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन मंगलवार से शुरू किया है, उसमें आज काली पट्टी बांधकर कार्य किए और कल यानी 24 मई को भी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। उसके बाद 25 मई को महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद 26 मई को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में महासंघ द्वारा कैबिनेट लगाई जाएगी, ताकि मध्यप्रदेश शासन एस्मा जैसी कार्रवाई न करे और हमारी हड़ताल को अवैद्य घोषित न कर सके। 27 मई 2023 को शासन को सतबुद्धि आए इसके लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, 29 मई को मुख्यमंत्री को समस्त प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी दोबारा ज्ञापन देकर मांगों के निराकरण के लिए गुहार लगाएंगे। 30 मई से प्रदेश के डेढ़ लाख समस्त स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन भी आया साथ...
स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है। उसमें अब नर्सिंग एसोसिएशन भी साथ देने आ गया है, जिसके परिपेक्ष में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन जिला इकई शहडोल के सचिव मैरीना दास ने भी एसोसिएशन की ओर से अधिष्ठाता महोदय बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा एवं महाविद्यालय को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उल्लेखित किया गया है कि स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की 41 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन भी शामिल हो गया है।
