फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol FD worth Rs 20 lakhs along with jewellery missing from Union Bank locker case of fraud registered

Shahdol: यूनियन बैंक लॉकर से जेवरात सहित 20 लाख की FD गायब, बैंककर्मी सहित एक अन्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 10 Jul 2024 10:21 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

यूनियन बैंक के लॉकर से जेवरात सहित 20 लाख की एफडी गायब हो गई। बैंक कर्मी सहित एक अन्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Shahdol FD worth Rs 20 lakhs along with jewellery missing from Union Bank locker case of fraud registered
थाने में मौजूद पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल ज़िले में हैरान कर देने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नगर के विवादों में हमेशा घेरे में रहने वाले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बुढ़ार शाखा के लॉकर से उपभोक्ता एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी के खून पसीने की कमाई 20 लाख एफडी गायब होने का मामला सामने आया। लाकर में रखे जेवरात भी गायब होने की उपभोक्ता ने आशंका जाहरी करते हुए मामले की शिकायत थाने में की है।

विज्ञापन


उपभोक्ता की शिकायत पर बुढ़ार पुलिस ने एफडी की हेराफेरी करने वाले शातिर बदमाश सहित संलिप्त बैंक कर्मी के 409,420 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बुढ़ार यूनियन बैंक के लाकर में रखी जेवरात गायब होने व उपभोक्ता के पैसा की हेराफेरी का मामला अभी हाल में ही सोमवार को सामने आया था कि एक और इसी तरह का पहले भी मामला सामने आया है, जिससे बैंक साख पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिया है। 
विज्ञापन


अनुविभाग क्षेत्र के अमलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले कालरी के रिटायर्ड कर्मचारी कमलदास पनिका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बुढ़ार शाखा के उपभोक्ता हैं और उन्होंने अपनी बेटी के नाम से एक लॉकर भी लेकर रखा है, जिसमें उन्होंने जेवरात सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ-साथ 10-10 लाख की दो एफडी भी रखी थी, जिसका हर माह ब्याज उनके खाते में आता था। लेकिन कुछ महीनों से मोबाइल पर मैसेज नहीं आने पीआर शंका हुई तो उपभोक्ता कमलदास बैंक में जाकर अपने खाते को चेक कराया तो उनके पैर के नीचे से मानो जमीन खिसक गई, उनके उनके 20 लाख की एफडी गायब थी, उपभोक्ता कमलदास का आरोप है कि खुद को बैंक का कर्मचारी बताने वाला प्रकाश रावत बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर उनके 20 लाख की एफडी का हेराफेरी किए हैं। इतना ही नहीं लॉकर में रखे जेवरात भी गायब होने की उपभोक्ता ने आशंका जताते हुए मामले की शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक कर्मी सहित एक अन्य पर मामला दर्ज
उपभोक्ता की शिकायत पर बुढ़ार पुलिस ने एफडी की हेराफेरी करने वाले शातिर प्रकाश रावत सहित संलिप्त बैंक कर्मी के 409,420 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। इसके पूर्व भी लाकर से जेवरात गायब होने की शिकायत हुई थी। यूनियन बैंक में इसके पूर्व भी इसी तरह बैंक के लॉकर से बुढ़ार उपभोक्ता व्यापारी बल्लू विशनानी के लाकर से 20 लाख के जेवरात गायब होने की शिकायत हुई थी, तो वहीं बाबूलाल चौधरी नामक उपभोक्ता के खाते से पैसा गायब होने का मामला भी प्रकाश में आया था। वहीं, इस पूरे मामले बैंक प्रबंधन मीडिया के सामने कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं।


इनका कहना...
यूनियन बैंक के एक उपभोक्ता के एफडी का पैसा गायब होने की शिकायत आई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश रावत सहित संलिप्त बैंक कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
संजय जायसवाल, थाना प्रभारी बुढ़ार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed