फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Death of a student who returned home from school in Shahdol

Shahdol: स्कूल से घर लौटा छात्र, नहीं मिले मां-बाप, मिलने पहुंचा और हो गई मौत

Thu, 02 Feb 2023 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 09:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र स्कूल से घर लौटा, मां-बाप नहीं मिले और वह उनसे मिलने ईंट-भट्ठे पर चला गया। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Shahdol Death of a student who returned home from school in Shahdol
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में जैतपुर थाना क्षेत्र के कचहर गांव के नाले के समीप नौ साल के बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक के माता-पिता ईंट बनाने का कार्य कर रहे थे। स्कूल से लौटकर बच्चा अपने माता-पिता से मिलने पहुंचा था। उसी दौरान पंप के लिए लाए गए करंट की तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया, मृतक वीरेंद्र सिंह पुत्र अजय सिंह की इस हादसे में मौत हुई है। मृतक वीरेंद्र सिंह स्कूल से वापस आने के बाद घर पहुंचा, जहां उसके मां-बाप नहीं मिले। आसपास में पता लगा कि मां-बाप मजदूरी करने ईंट-भट्ठे में गए हैं। बच्चा अपने मां बाप से मिलने के लिए वहां पहुंच गया। ईंट-भट्टे में पानी लाने के उपयोग में लगाए गए पंप की तार की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है और जांच पर जुट गई है। पुलिस का कहना है कि ईंट-भट्ठा जिसने संचालित किया था, उसके संचालक के ऊपर जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed