फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Dead body of a student found after leaving home, sensation after being found soaked in blood

Shahdol: घर से निकले छात्र की मिली लाश, नदी किनारे खून से लथपथ मिलने से सनसनी

Thu, 01 Aug 2024 07:15 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 07:15 AM IST
सार

शहडोल में एक छात्र का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र के शरीर पर धारदार हथियारों से वार के निशान मिले हैं।वह रोज की तरह घर से घूमने निकला था, पर वापस नहीं लौट सका। 

विज्ञापन
Shahdol: Dead body of a student found after leaving home, sensation after being found soaked in blood
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में एक छात्र की संदिग्ध पतिस्थितियों मे मौत हो गई। उसकी लाश घर से कुछ् दूर स्थित नदी के किनारे मिली। मृतक की पहचान मनीष कुमार पिता मनोज कुमार गुप्ता (15) निवासी छकता थाना सीधी के रूप मे की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनीष रोज की तरह घर से टहलने निकला था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा, परिजनों ने जब छात्र की तलाश की तो वह खून से लथपथ नदी के किनारे मिला, उसे अस्पताल लें जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष के शरीर में गंभीर चोट के निशान थे, जिससे प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी ह्त्या की गई है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है, धारदार हथियार के वार के निशान मृतक के शरीर मे थे। फिलहाल मर्ग कायम कर  मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में थाना प्रभारी को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक का कहना है कि मामले पर मर्ग कायम  कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही मामले पर खुलासा किया जाएगा। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका  जताते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की एसपी से मांग की है। घटना स्थल जब पुलिस अधीक्षक पहुंचे तो परिजन भी एसपी से मिलने मौके पर पहुंचे और एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। संदिग्ध अवस्था में छात्र का शव मिलने से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed