फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol daughter won gold medal in karate competition

Karate Competition: शहडोल की बेटी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, बढ़ाया जिले का मान

Sat, 23 Sep 2023 10:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 10:28 PM IST
सार

Karate Competition: मध्यप्रदेश में शहडोल जिले की बेटी ने कराटे प्रतियोगिता में परचम लहराया है। बेटी ने देहरादून में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन
Shahdol daughter won gold medal in karate competition
शहडोल की आरुषी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के देहरादून में 21 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2023 में शहडोल की आरुषी सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर शहडोल जिले का मान बढ़ाया है। आर मार्शल आर्ट अकादमी के कोच एवं नेशनल कोच रामकिशोर चौरसिया ने बताया, कराटे आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि उत्तराखंड-देहरादून में आयोजित हुई। इसमें आर मार्शल आर्ट की खिलाड़ी आरुषी सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और एशियन कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। 

विज्ञापन


बता दें कि नवंबर महीने में आयोजित होने वाली एशियन कराटे प्रतियोगिता में आरुषि सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच रामकिशोर चौरसिया ने बताया कि आरुषि पहले भी सात बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता समाजसेवी राम सागर सिंह (बबुआ) मां विधि सिंह पार्षद नगर पालिका परिषद शहडोल और उनके कोच रामकिशोर चौरसिया का बड़ा योगदान था। आरुषि की इस उपलब्धि पर उनके परिजन व कोच का बड़ा योगदान था। उन्होंने बताया कि माता-पिता और कोच के सहयोग से ही आज इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन


आरुषि लगभग सात साल से कड़ी मेहनत कर ब्लैक बेल्ट व सेकेंड डॉन की डिग्री प्राप्त की हैं। आरुषी सिंह की इस उपलब्धि पर पूरे शहडोल जिले में एवं मध्यप्रदेश में हर्षोल्लास का माहौल है। सभी ने उनकी इस उपलब्धि एवं एशियन कराटे प्रतियोगिता में चयनित होने पर बधाई दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed