फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Crime Rape case registered against person named vidhayaka Gohparu police station

Shahdol Crime: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला, गोहपारु थाने में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 05:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 05:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में विधायक नामक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। मामला गोहपारु थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Shahdol Crime Rape case registered against person named vidhayaka Gohparu police station
गोहपारु थाना, शहडोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के गोहपारु थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है, जिसका आरोप थाना क्षेत्र के गोड़ारू गांव के रहने वाले विधायक नामक व्यक्ति के ऊपर लगाया गया है।

विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विधायक के खिलाफ धारा-376, 511 भादवि एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ारू के रहने वाले उपेन्द्र उर्फ विधायक सिंह पिता रामनरेश सिंह गोड़ द्वारा आठ वर्षीय बच्ची के साथ ज्यादती करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


घटना के समय घर में पीड़िता के माता-पिता नहीं थे। घर वापस आने के बाद उन्हें बच्ची ने सारा घटनाक्रम बताया। बच्ची के शरीर में ज्यादती किए जाने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी, गोहपारू विनय सिंह गहरवार का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahdol Crime Rape case registered against person named vidhayaka Gohparu police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शिक्षक के खाते से चार लाख पार, फ्रॉड कॉल आते ही खाते से निकाले रुपये
शहडोल रेलवे कॉलोनी अमलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शिक्षक के खाते से अज्ञात आरोपी ने चार लाख 10 हजार रुपये पार कर दिए। इस मामले की रिपोर्ट अमलाई थाना में पीड़ित शिक्षक ने दर्ज करवा दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे कॉलोनी अमलाई निवासी प्रमोद कुमार पाण्डेय जो कि केन्द्रीय विद्यालय धनपुरी में पदस्थ हैं। उनके मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्त्ति का गत दिनों कॉल आया। शिक्षक ने उक्त नम्बर वाले मोबाइल का कॉल रिसीव किया।

अज्ञात आरोपी ने शिक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय को बताया कि आपके निवास में लगे डिजिटल विद्युत मीटर को रिचार्ज करना है। रिचार्ज करने से आपको ही सहूलियत मिलेगी अन्यथा आपके विद्युत मीटर की सर्विस लाइन को यहां से बंद कर दिया जाएगा। अज्ञात आरोपी की बात के झांसे पर शिक्षक पाण्डेय आ गये और उन्होंने डाउनलोड करने हेतु अपना लिंक दे दिया। इसके पश्चात शिक्षक के खाते से चार लाख दस हजार रुपये अज्ञात आरोपी ने पार कर दिया है। पीड़ित शिक्षक थाना अमलाई पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जहां पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

धोखाधड़ी के इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित शिक्षक के मोबाइल में किसने और कहां से कॉल किया है, इसकी पड़ताल जारी है।

जेपी शर्मा, थाना प्रभारी अमलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed