{"_id":"6512ff1bcafde494b502dec5","slug":"shahdol-crime-police-caught-a-person-selling-ganja-at-home-more-than-one-lakh-cash-seized-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Crime: घर में बेच रहा था गांजा, पुलिस के पहुंचते ही भागने लगा आरोपी, एक लाख से अधिक नकदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Crime: घर में बेच रहा था गांजा, पुलिस के पहुंचते ही भागने लगा आरोपी, एक लाख से अधिक नकदी जब्त
Tue, 26 Sep 2023 09:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Sep 2023 09:26 PM IST
सार
Shahdol Crime: अपने ही घर में गांजा बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने लगा। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार कर गांजा सहित एक लाख रुपये नकदी जब्त की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में इन दिनों नशे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चौकी केशवाही अंतर्गत बरतर गांव में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ा है, जिसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा एक किलो से अधिक मात्रा में जब्त हुआ है। आरोपी के कब्जे से नकदी रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरन सिंह गोंड के घर में छापामार कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से एक किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 13,000 रुपये और नकदी एक लाख चालीस हजार रुपये जब्त किया है। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने जानकारी देते हुए बताया है, मुखबिर से सूचना लगी थी कि पूरन सिंह अपने घर में गांजा बेचता है। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर छापामार कार्रवाई की गई, तभी आरोपी पूरन अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था, आरोपी पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया, जिसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा और नकदी रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी केशवाही उप निरीक्षक आशीष झारिया के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह एवं आरक्षक महेश पटेल और मोहम्मद सैफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
