{"_id":"651e80a7bdb76044890933e5","slug":"shahdol-cm-flagged-off-shahdol-nagpur-train-said-development-of-the-state-mission-of-my-life-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: सीएम ने शहडोल-नागपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा- प्रदेश का विकास, मेरी जिंदगी का मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: सीएम ने शहडोल-नागपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा- प्रदेश का विकास, मेरी जिंदगी का मिशन
Thu, 05 Oct 2023 02:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 02:53 PM IST
सार
Shahdol News: सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को शहडोल जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने शहडोल-नागपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरी जिंदगी का मिशन ही प्रदेश का विकास करना है। इसके लिए मैं पूरे प्रदेश मे 18- 18 घंटे भ्रमण कर रहा हूं। ये बातें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने रेलवे स्टेशन शहडोल के बाहर आयोजित सभा के दौरान कही। वह आज अल्प प्रवास पर शहडोल पहुंचे थे। लगभग 11:00 बजे जमुई हेलीपैड से सीएम का काफिला सीधे शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां सीएम सीधे मंच पर आ गए। सीएम ने सिर्फ 8 मिनट में अपना उद्बोधन समाप्त कर दिया।
सीएम ने मंच से बताया कि मुझे सतना में किसान सम्मेलन में शामिल होने जाना है। इसलिए आज थोड़ा जल्दी में हूं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का बखान किया। अपने उद्बोधन के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने बहुप्रतीक्षित शहडोल-नागपुर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। स
सीएम ने कहा कि शहडोल की जनता को बधाई शहडोल से नागपुर ट्रेन चली है, व्यापार बढ़ेगा, उद्योग बढ़ेगा। प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि बीते माह ज़ब प्रधानमंत्री मोदी यहां आए थे तो मैंने विशेष रूप से शहडोल से नागपुर तक ट्रेन के संचालन व शहडोल में एयरपोर्ट की मांग उनके सामने रखी थी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद हिमाद्रि सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, शरद कोल और मनीषा सिंह भी उपस्थित रहीं। रेलवे के डीआरएम ने सीएम शिवराज का स्वागत किया इसके तुरंत बाद सीएम ने उद्बोधन शुरू कर दिया। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम सतना के लिए रवाना हो गए।