{"_id":"66d1adf90e378db194024b79","slug":"shahdol-black-business-continues-even-after-murder-of-two-government-employees-attack-on-mla-brother-in-law-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: दो सरकारी मुलाजिमों की हत्या के बाद भी जारी है 'काला कारोबार', विधायक के साले पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: दो सरकारी मुलाजिमों की हत्या के बाद भी जारी है 'काला कारोबार', विधायक के साले पर जानलेवा हमला
Fri, 30 Aug 2024 05:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:03 PM IST
सार
ब्यौहारी विधायक के साले पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर युवक को बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विधायक साले पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि दो सरकारी मुलाजिमों की हत्या होने के बाद भी माफिया अपना कार्य दिनदहाड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से यह काला कारोबार चल रहा है। अब ब्यौहारी विधायक के साले पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर युवक को बेरहमी से पीट दिया, जिससे युवक गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। जहां मुड़ना नदी से दिनदहाड़े रेत निकली जा रही थी, जिसका गांव की सरपंच ने विरोध किया तो सरपंच से भी बदसलूकी माफियाओं के द्वारा की गई है।इसी तरह रेत ठेका कर्मचारियों पर बदमाशों ने हमला बोला है। वाहनों में तोड़फोड़ कर कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। यह तीनों मामला अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटा है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा क्षेत्रीय विधायक के साले के साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाना ब्यौहारी में दर्ज कराई गई है। वहीं, इस घटना के बाद यह बात भी सामने आ रही है कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र में यह अवैध कारोबार पुलिस की मिली भगत से चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक शरद कोल का साला प्रदीप कोल पिता बैजनाथ कोल 28 वर्ष, रसपुर थाना ब्यौहारी एवं उनके साथ अन्य ग्रामीणों द्वारा आरोपी योगेश चतुर्वेदी, पवन सिंह, मुकेश चतुर्वेदी और सत्यम चतुर्वेदी रेत माफियाओं को यह कहा गया कि उनके द्वारा हमारे गांव से दिनों रात रेत से लदे वाहन को लेकर जाया जाता है, जिस कारण हमारे गांव की सड़क खराब होती जा रही है। इसी बात को लेकर रेत माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के ऊपर हमला करने के लिए बंदूक निकाल ली गई, जिसे देख कई ग्रामीण भाग गए। जबकि विधायक के साले प्रदीप को माफियाओं ने पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इससे प्रदीप को गंभीर चोट पहुंची है, उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद चारो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि रसपुर गांव में विवाद हुआ है। ट्रैक्टर निकालने की वजह से सड़क पर गड्ढे हो गए थे, जिसका लोग विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपियों ने मारपीट की है। चारो आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगे की विवेचना की जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कोयलारी मुड़ना नदी से दिनदहाड़े अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी, जिसका विरोध गांव की सरपंच कमलेश्वरी धुर्वे ने किया तो रेत निकाल रहे लोगों के द्वारा सरपंच के साथ बदसुलूकी की गई है, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सरपंच ने गांव की नदी से अवैध रेत निकालने को लेकर माफियाओं को मना किया। लेकिन सरपंच की बात नहीं मानी गई। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और तीखी नोकझोक हुई है। सरपंच ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
देवलौंद थाना क्षेत्र के सुखाड़ गांव में रेत ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ बदमाशों ने मारपीट की है। सुखाड़ गांव में चेक पोस्ट रेत कंपनी के द्वारा बनाया गया है। जहां कई वाहनों में सवार होकर दर्जन भर बदमाश पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों से पैसे की मांग करने लगे। जब रेत कंपनी के कर्मचारियों ने पैसे देने से मना किया तो चेक पोस्ट में तोड़फोड़ की एवं कंपनी के वाहनों को भी तोड़फोड़ कर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी डीके दहिया का कहना है कि घटना में रेत कंपनी के कर्मचारी घायल हुए हैं। पांच लोगों को चोट पहुंची है। कुछ लोगों का उपचार शहडोल में चल रहा है। शिकायत की जांच की जा रही है, बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बीती रात हुई यह घटना ने साबित कर दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
