फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Baiga family will spend whole night inside pond they are on hunger strike regarding this matter

Shahdol News: पूरी रात तालाब के भीतर गुजारेंगे बैगा परिवार, इस मामले को लेकर कर रहे आमरण अनशन

Tue, 15 Oct 2024 09:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Oct 2024 09:49 PM IST
सार

बैगा समुदाय के लोग पूरी रात तालाब के भीतर गुजारेंगे। महिला सहित पुरुष भी पानी के बदले पानी और जमीन खोखला करने के मामले में आमरण अनशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shahdol Baiga family will spend whole night inside pond they are on hunger strike regarding this matter
बैगा समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में सोहागपुर जनपद के ग्राम पंचायत खन्नाथ अंतर्गत नौगांव के झुरही तालाब में बैगा परिवार का अनशन जारी है। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार देर शाम खनिज विभाग के इंस्पेक्टर प्रभात पट्टा मौके पर स्थिति की जांच करने पहुंचे। बैगा परिवार ने उन्हें बताया कि बिना उनकी जानकारी के उनकी जमीन को खोखला कर दिया गया है। इस संबंध में खनिज निरीक्षक ने कॉलरी प्रबंधन से दस्तावेज मांगे तो उन्होंने सिर्फ सेक्शन नौ का नोटिफिकेशन दिखाया, लेकिन किसानों को जानकारी देने संबधी कोई दस्तावेज नहीं दिखाया, जिसके बाद जांच अधिकारी ने कलेक्टर और एसईसीएल के जीएम को स्थिति से अवगत कराने की बात कही। उसके बाद आमरण अनशन में बैठे प्रभावित किसान अब तालाब के भीतर ही रात गुजारेंगे।

विज्ञापन


सोहागपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खन्नाथ के नौगांव में रहने वाले बैगा समाज के लोगों ने मंगलवार की सुबह से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। यह अनशन ग्राम नौगांव के झुरही तालाब में जारी है। मंगलवार की दोपहर राजेंद्रा कॉलरी प्रबंधन प्रभावित लोगों से बात करने पहुंचा। लेकिन समझौता वार्ता विफल रहा। पतेरा टोला में रहने वाले बैगा, गोंड, पटेल और यादव समुदाय के लोग पानी के बदले पानी और बिना जानकारी के जमीन खोखला करने के मामले में अड़े रहे। वहीं प्रबंधन के अधिकारी खुद किसानों को भड़काते नजर आए। मौके खैरहा पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद रही।
विज्ञापन


प्रबंधन ने पूछा, पंचायत ने क्या काम किया?
कॉलरी प्रबंधन की तरफ से चर्चा करने मौके पर प्रभारी सब एरिया मैनेजर खंपरिया, सर्वे ऑफिसर अंबुज द्विवेदी पहुंचे। किसानों ने पानी के बदले पानी की मांग की, जिस पर प्रबंधन के अधिकारियों ने उल्टा किसानों ने पूछ किया कि इस आपकी समस्या पर ग्राम पंचायत ने क्या काम किया। जिसको लेकर किसानों में नाराजगी व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपस में ही उलझ गए अधिकारी
कॉलरी प्रबंधन की ओर से आए अधिकारी अनशन स्थल पर आपस में ही उलझ गए। किसानों की विभिन्न मांग पर अधिकारियों के बीच ही विरोधाभास देखने को मिला। बिना बताए जमीन के नीचे से कोयला निकालने के मामले में सब एरिया मैनेजर ने स्वीकारा हमने कुछ कोयला निकाला है। जबकि सर्वे ऑफिसर ने कहा, हमने कोयला नहीं निकाला है। इसी प्रकार कई बातों में अधिकारी एक दूसरे की बात काटते रहे। 

डेवलपमेंट और डिप्लेरिंग में उलझाया
अनशन स्थल पर ही कॉलरी प्रबंधन के अधिकारी किसानों को भड़काते नजर आए। बैगा समुदाय की महिलाओं से बात करते समय अधिकारी कहने लगे कि पटेल का बोरवेल धंसक गया है तो आप लोग क्यों अनशन में बैठे हैं। तब बैगा महिलाओं ने जवाब दिया उन्हें भी पानी के लिए परेशान होना लड़ रहा है। वहीं अधिकारी प्रभावित किसानों को डेवलपमेंट और डिप्लेरिंग में उलझाए रखा।


5 महिला और 5 पुरुष अनशन पर 
तालाब के भीतर मंगलवार से शुरू आमरण अनशन में ग्राम नौगांव की फूला बैगा, रामकृपाल बैगा, नंदा बैगा, सुखमंती बैगा, फुल्लू बैगा, हीलावती बैगा जोशी प्रसाद पटेल, भोला प्रसाद पटेल, अर्जुन सिंह गोंड, बोड्डी बैगा आमरण अनशन पर बैठे हैं। इनके समर्थन में खन्नाथ और नौगांव के लोग शामिल हैं। किसानों ने बताया जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी अनशन जारी रहेगा। प्रभारी सब एरिया मैनेजर राजेश खंपरिया ने बताया कि मौके पर जा कर हमने प्रभावित लोगों से उनकी मांग पूछी है। तालाब में पानी, पेयजल समस्या और बोरवेल धंसकने की मांग रखी गई है। हम वरिष्ठ अधिकारियों को किसानों की मांग से अवगत कराएंगे। उसके बाद ही कुछ निर्णय हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed