फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Army rehearsed before PM Modi visit, chauffeur landed at Lalpur airstrip

Shahdol: पीएम मोदी के दौरे से पहले सेना ने की रिहर्सल, लालपुर हवाई पट्टी पर उतरा चौपर, कल आएंगे प्रधानमंत्री

Fri, 30 Jun 2023 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 02:58 PM IST
सार

पीएम मोदी शनिवार को शहडोल जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर सेना ने हेलीपैड पर चौपर को उतारने की रिहर्सल की। 

विज्ञापन
Shahdol: Army rehearsed before PM Modi visit, chauffeur landed at Lalpur airstrip
पीएम मोदी के दौरे से पहले रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शहडोल जिले के लालपुर और पकरिया में आ रहे हैं। पीएम मोदी पहले 27 जून को शहडोल जिले के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के चलते उनका दौरा रद्द हो गया था। अब शनिवार को पीएम के दौरे को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। पीएम मोदी के आने के पहले सेना ने हेलीपैड में अपना चौपर उतारकर रिहर्सल की। सेना ने जबलपुर से उड़ान भरकर लालपुर हेलीपैड पर अपने विशेष चौपर को उतारकर हेलीपैड का जायजा लिया है। सेना के अधिकारियों ने चौपर को हेलीपैड नंबर 1 से लेकर 4 तक कई बार उड़ाया और हेलीपैड में उतारा है। पीएम मोदी के शनिवार को होने वाले दौरे की सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी कार्यक्रम स्थल के चप्पे चप्पे की जांच पड़ताल कर रहीं है। ताकि पीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने पाए। इसी कड़ी में लालपुर हवाई अड्डे में सेना के चौपर विमान को उतारा गया। ऐसा कई बार हुआ ज़ब सेना का चौपर नीचे हवाई पट्टी में उतरा और फिर हवा में उड़ गया। यह भी पीएम की सुरक्षा का एक हिस्सा था। क्योंकि विशेष विमान से जबलपुर आने के बाद फिर प्रधानमंत्री विशेष हेलीकॉप्टर  से एक जुलाई को इसी लालपुर हवाई पट्टी में उतरेंगे। यह हवाई पट्टी कितनी उपयुक्त है, इस बात को लेकर प्रधान मंत्री के आगमन से पूर्व सेना के चौपर को लालपुर हवाई पट्टी में उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed