{"_id":"640c5eb8c89c0ef01d0d3a8f","slug":"shahdol-adgp-dc-sagar-danced-in-a-different-style-with-staff-on-dj-on-the-occasion-of-holi-video-viral-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: होली के रंग में रंगे आईपीएस, स्टाफ के साथ डीजे पर किया अलग अंदाज में डांस, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: होली के रंग में रंगे आईपीएस, स्टाफ के साथ डीजे पर किया अलग अंदाज में डांस, वीडियो हुआ वायरल
Sat, 11 Mar 2023 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:39 PM IST
सार
एमपी के शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर होली मिलन समारोह में किए अपने अनोखे अंदाज वाले डांस से एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। उनका पुलिस स्टाफ के साथ अलग अंदाज वाला डांस अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में डांस करते शहडोल एडीजीपी डीसी सागर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में अपने अलग अंदाज के लिए पहचान रखने वाले एडीजीपी डीसी सागर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पुलिस स्टाफ के साथ खुशियों का पर्व रंगोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान एडीजीपी पुलिस स्टाफ के साथ ‘ढोल बाजे ढोल’ गाने की धुन पर डांस करते नजर आए। अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
होली के रंग में रंगे आईपीएस, स्टाफ के साथ डीजे पर किया अलग अंदाज में डांस, देखें वीडियो #shahdol #IPS #Holi #dance #viralvideo #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp https://t.co/Co3GlooP4Z pic.twitter.com/jQUv5gTRrY
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) March 11, 2023
विज्ञापन
दरअसल, यह वीडियो पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होली मिलन समारोह डांस का है। यहां शनिवार को होली मिलन समारोह में भी आईपीएस कुछ अलग अंदाज में दिखाई दिए। इस दौरान आईपीएस एडीजीपी डीसी सागर के पहनावे के साथ-साथ डांसिंग अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। ढोल बाजे गाने पर उन्होंने अपने कर्मचारियों के साथ होली का आनंद लिया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी भी डांस करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
