{"_id":"6447b928612b2bf1150163ca","slug":"shahdol-accident-speeding-bike-fell-down-after-colliding-with-a-culvert-three-people-injured-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Accident: पुलिया से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, तीन लोग घायल, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Accident: पुलिया से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, तीन लोग घायल, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत
Tue, 25 Apr 2023 04:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 04:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में तेज रफ्तार बाइक पुलिया से नीचे गिर गई। बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां पर अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिया से नीचे गिरी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ार-जैतपुर मार्ग में ग्राम चंनौडी में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक एमपी-18 एमटी-4997 में सवार होकर बुढ़ार से जैतपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम चंनौडी स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार राजेश कोल, रामा कोल और राहुल कोल घायल हो गए। इनमें से रामा और राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
ग्रामवासियों ने बताया कि पुलिया के पास आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अब तक उस स्थान पर हुए हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस और प्रशासन को वहां पर दिशा सूचक बोर्ड के साथ साथ स्पीड ब्रेकर बनवाना चाहिए, ताकि आए दिन होने वाले हादसे पर रोक लग सके।
विज्ञापन
