{"_id":"64143698a8cd145a0e0b9d83","slug":"shahdol-65-year-old-woman-murdered-after-rape-bulldozer-ransacked-at-accused-s-house-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: दुष्कर्म के बाद 65 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: दुष्कर्म के बाद 65 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
Fri, 17 Mar 2023 03:14 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:14 PM IST
सार
शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में सवा महीने पहले महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। शुक्रवार को प्रशासन ने आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
शहडोल में आरोपी के घऱ चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को पहले एक 65 वर्षीय वृद्धा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। प्रथमदृष्टया अज्ञात आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुराचार भी हुआ था।
विज्ञापन
इस वारदात को जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कनाड़ीखुर्द के पुष्पराज सिंह नामक युवक ने अंजाम दिया था। इसका बाद आज शुक्रवार को आरोपी पुष्पराज सिंह का तीन कमरे का मकान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में बुलडोजर से जमींदोज किया गया। है। इससे पहले भी जिले में दुष्कर्म के आरोपियों के मकान धराशायी किए गए हैं।
विज्ञापन
