फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: 250 mobiles of stolen and missing Rs 60 lakh were recovered by police

Shahdol: चोरी और गुम 60 लाख के 250 मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ निकाला, फोन पाकर खिले चेहरे

Wed, 31 Jan 2024 11:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 11:21 PM IST
सार

शहडोल पुलिस ने 250 गुम एवं चोरी मोबाइलों को अलग-अलग स्थान से बरामद कर मोबाइल के सही मालिकों तक पहुंचाने का कार्य किया है। शहडोल पुलिस ने जिले के अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश से मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाया है। 

विज्ञापन
Shahdol: 250 mobiles of stolen and missing Rs 60 lakh were recovered by police
शहडोल पुलिस ने लाखों के मोबाइल बरामद कर लौटाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल पुलिस ने 60 लाख कीमत के 250 मोबाइल बरामद किए हैं। इसके बाद उनके मालिकों को वापस किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


लगातार जिले भर के थानों में मोबाइल गुम व चोरी होने की शिकायत मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को निर्देशित किया था कि गुम व चोरी हुए मोबाइलों का पता लगा कर उनके सही मालिकों को दिया जाए। साइबर सेल टीम इस पर कई दिनों से कम कर रही थी, आखिरकार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसमें 250 गुम एवं चोरी मोबाइलों को पुलिस ने अलग-अलग स्थान से बरामद कर मोबाइल के सही मालिकों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन


शहडोल पुलिस ने जिले के अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश से मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाया है। चोरी और खोए हुए मोबाइल महीनों बाद पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन को पाकर बुधवार को लोगों के चेहरे खिल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed