फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Rewa Lokayukta team caught sarpanch taking bribe of five thousand rupees

Shahdol: रीवा लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, पांच हजार की रिश्वत लेते सरपंच पकड़ाया

Thu, 07 Dec 2023 01:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Dec 2023 01:48 PM IST
सार

Shahdol: रीवा लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरंपच को पांच हजार की रिश्चवत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि सरपंच के द्वारा हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के ऐवज में पांच हजार की रिश्वत की मांग गई थी

विज्ञापन
Rewa Lokayukta team caught sarpanch taking bribe of five thousand rupees
रीवा लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम शहडोल पहुंची और जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के पसोड पंचायत के सरपंच को ट्रैप किया। सरपंच के द्वारा हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के ऐवज में 5 हजार की रिश्वत की मांग गई थी, जिस पर लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ है। सरपंच कृष्ण कुमार सिंह बिल पास करने के नाम पर ग्रामीण अमोल सिंह से 5000 की रिश्वत की मांग की थी, जिसे 12 सदस्य रीवा लोकायुक्त टीम ने जनपद पंचायत भवन जयसिंहनगर में ट्रैप किया गया है।

विज्ञापन


मामले को लेकर की गई थी शिकायत
लोकायुक्त के अधिकारियों का कहना है कि सरपंच के द्वारा हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के लिए अमोल सिंह से पैसे की मांग की गई थी। फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रीवा कार्यालय पहुंचकर मामले के लिखित शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि की गई, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने कई दिन तक उसमें काम किया। जिसके बाद गुरुवार को पैसा सरपंच को देने की बात हुई और लोकायुक्त की टीम यहां पहुंची, जैसे ही ग्रामीण ने सरपंच के हाथ में पैसे दिए तभी लोकायुक्त की टीम ने सरपंच को रंगे हाथ पकड़ लिया है। लोकायुक्त टीम ने सरपंच कृष्ण कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed