फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Recovery from driver of MLA who went for operation

Shahdol: ऑपरेशन कराने गए विधायक के वाहन चालक से वसूली, जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंचे विधायक, जानें मामला

Wed, 10 Jan 2024 01:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Jan 2024 01:34 PM IST
सार

Shahdol: जिले के एक शासकीय अस्पताल में प्राइवेट अस्पतालों से भी ज्यादा फीस ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से ली जाती है। यहां आए दिन ऑपरेशन के नाम पर पैसा लेने का मामला सामने आ रहा है, बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन ठोस कार्रवाई करने में उदासीन रवैया अपना रहा है।

विज्ञापन
Recovery from driver of MLA who went for operation
ऑपरेशन कराने गए विधायक के वाहन चालक से वसूली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल का एक शासकीय अस्पताल इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, यहां प्राइवेट अस्पतालों से भी ज्यादा फीस ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से ली जाती है। इतना सब होने के बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन ठोस कार्रवाई करने में उदासीन रवैया अपना रहा है।

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल एक मामला सामने आया है, जिसमें बीजेपी विधायक जैतपुर के वाहन चालक शिवा यादव से ऑपरेशन के नाम पर एक डॉक्टर ने 4000 रुपए ले लिए। वहीं जब इस बात की जानकारी विधायक को लगी तो वह अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ते देख चिकित्सक ने पैसे वापस करने की बात कही है। जानकारी में बताया गया कि विधायक के वाहन चालक से डॉक्टर 5000 रुपए की मांग की थी, जिसके एवज में चालक ने 4000 रुपए दे दिया। हालांकि चिकित्सक ने पैसा वापस किया या नहीं इस बात की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने नहीं दी है। बताया जाता है कि पैसा लेने वाला चिकित्सक एक सेवानिवृत चिकित्सा अधिकारी का बेटा है, जिसके कारण प्रबंधन उसे पर ठोस कार्रवाई करने में कतरा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो जिला चिकित्सालय में विधायक के वाहन चालक से पैसा लेने का यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले एक शिक्षक से पेट में पथरी के ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने 15000 रुपये लेकर ऑपरेशन किया था। इस तरह अस्पताल में पूर्व में भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों के इस खेल में प्रबंधन लापरवाह
डॉक्टर हर्निया, हाइड्रोसील, पथरी, के अलावा अन्य सर्जरी के नाम पर मरीज से मोटी रकम लेने के बाद ऑपरेशन करते हैं। प्रबंधन को कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक पैसों के इस खेल में प्रबंधन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिसका नतीजा अब यह हुआ कि डॉक्टर के हौसले इतने बुलंद हो गए की विधायक के वाहन चालक से भी ऑपरेशन के नाम पर पैसा ले लिया। इसे यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर विधायक के वाहन चालक से पैसा ले सकते हैं तो अन्य मरीजों से ऑपरेशन के नाम पर कितने पैसे वसूलते होंगे। फिलहाल सिविल सर्जन डॉक्टर जीएस परिहार का कहना है कि मामला सामने आया है, मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed