हैवानियत की हद: शहडोल में मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shahdol: जिले में एक मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस पूरे मामले के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां की वाली 17 वर्षीय मूकबधिर किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाले आरोपित युवक ने दुष्कर्म किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस का कहना है कि 17 वर्षीय किशोरी ने इशारे से घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया, जब परिजनों को मामले की जानकारी लगी तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे और कोतवाली पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों को इशारे से पूरी घटना बताई
जानकारी के अनुसार दो-तीन दिनों से लगातार किशोरी के साथ आरोपी यह गलत काम कर रहा था। बीती रात भी आरोपी उसके घर पहुंचा और गलत काम को अंजाम दिया। जिसके बाद किशोरी ने अपने परिजनों को इशारे से पूरी घटना बताई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर मामला दर्जकर रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले का कहना है कि वह अभी व्यस्त हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, विस्तृत जानकारी फ्री होकर बताने की बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा कही गई है।
