{"_id":"6613e6e99b9f74d0ee097330","slug":"rahul-gandhi-helicopter-fuel-issue-in-shahdol-all-you-need-to-know-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: चुनाव प्रचार के लिए आए राहुल के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म, रात कटेगी शहडोल में, ढाबे पर खाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi: चुनाव प्रचार के लिए आए राहुल के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म, रात कटेगी शहडोल में, ढाबे पर खाया खाना
Mon, 08 Apr 2024 08:07 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:07 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शहडोल में फ्यूल कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर सका। जबलपुर से फ्यूल मंगाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अब राहुल सुबह ही रवाना होंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर शहडोल में उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर को रोकना पड़ा। जबलपुर से अतिरिक्त फ्यूल मंगाया गया है। मौसम खराब होने की वजह से फ्यूल आने में देरी होगी। इस वजह से राहुल सोमवार की रात शहडोल में ही बिताएंगे। उन्हें सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने सोमवार को पहले चरण के मतदान में शामिल मंडला और शहडोल लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मंडला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिवनी में जनसभा के बाद राहुल शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान पर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित किया। हालांकि, फ्यूल कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। फिलहाल उन्हें शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
नाइट हॉल्ट शहडोल में होगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मौसम खराब है। पानी गिरा है। फ्यूल आने में देरी होगी। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर अब उड़ान नहीं भर सकेगा। पायलट का भी यही सुझाव था। राहुल जी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें शहडोल में ही रुकना होगा। अब मंगलवार सुबह छह बजे वे यहां से रवाना होंगे। मैं तो राहुल जी से काफी प्रभावित हुआ हूं। जैसे ही उन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि मौसम खराब है तो उन्होंने पूछा कि अब क्या कर सकते हैं? शहडोल में रुकना ही पड़ेगा। वह बेहद सहज और सरल हैं।
विज्ञापन
सड़क मार्ग से जाने की संभावनाओं को टटोला
इससे पहले शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि फ्यूल की कमी के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल जबलपुर से मगाया जा रहा है। समय पर फ्यूल आ गया तो ही राहुल हेलीकाप्टर से जाएंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर तक सड़क मार्ग से ले जाने की संभावनाओं को भी टटोला गया था। लेकिन मौसम खराब है। सुरक्षा कारणों से उनके यहीं पर रुकने के इंतजाम किए गए हैं।
अचानक गुल हुई बिजली
राहुल गांधी शहडोल के जिस होटल में रुके हैं, वहां अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही होटल में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। कुछ ही सेकंड में बिजली आ गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों से राहत की सांस ली। सुरक्षा को देखते हुए राहुल गांधी होटल के जिस फ्लोर में रुके हैं, उसे ब्लॉक कर दिया गया है।
मधुमक्खी का छत्ता बना परेशानी
राहुल गांधी जिस होटल में रुके हैं वहां मधुमक्खी का छत्ता भी लगा है। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल इसे संज्ञान में लिया और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट किया। इसके बाद शहडोल नगर पालिका से मधुमक्खी हटाने दल भी होटल पहुंच गया। बाद में सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारियों ने छत्ता हटाने की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोक दी है।
ढाबे पर खाया खाना
राहुल गांधी ने रात्रि भोजन स्थानीय ढाबे पर किया। राहुल गांधी होटल से निकलकर ढाबा खाना खाने गए थे। उन्होंने उमरिया जिले के पाली थाना के मदारी ढाबा में भोजन किया। वे शहर घूमते हुए वहां तक पहुंचे। यह ढाबा बांधवगढ़ से लगे इलाके में शहडोल-उमरिया हाईवे पर जंगल के बीच बना है। उनके साथ जीतू पटवारी, उमंग सिंघार भी साथ रहे। बता दें कि शहर से दूर इस क्षेत्र में बाघों का भी मूवमेंट रहता है। भोजन करने के बाद फिर होटल पहुंचेंगे।
