फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Police took action on continuous theft cases in Shahdol

Shahdol: लगातार चोरी के मामलों पर पुलिस ने की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 चोरियों का हुआ खुलासा

Sun, 10 Dec 2023 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Dec 2023 05:13 PM IST
सार

Shahdol: जिले में हुई लगातार चोरी के मामलों पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिससे 6 चोरियों का खुलासा किया गया है। हालांकि जो चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है वह बड़ी चोरियां नहीं है, लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि जल्द से जल्द बड़ी चोरियों का भी खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Police took action on continuous theft cases in Shahdol
लगातार चोरी के मामलों पर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना अंतर्गत हुई 6 चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर चोरों को पकड़कर उनके पास से चोरी के माल भी बरामद किया है। आरोपी रौनक रजक उर्फ संतोष रजक (19) वर्ष निवासी नवलपुर एवं दो नाबालिग आरोपियों के साथ चोरी के समान खरीदने वाले आरोपी कोमल प्रसाद रैकवार (58) को पकड़ा गया।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
आरोपियों से चोरी के 7 मोबाइल, 9 चार्जर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइिकल जब्त किया गया। इसी प्रकार झूलेलाल मंदिर में दान पेटी से चोरी के 725 रुपये जब्त किया गया। घटना का मुख्य आरोपी रौनक विगत वर्ष भी शहर में हुई चोरी में शामिल था, जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा इसे पकड़ा गया।
विज्ञापन


चोरों का पता लगाने में नाकाम रही पुलिस
बता दें कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के मदन एजेंसी के सामने कोरियर दुकान में ताला चटका कर चोरों ने लाखों रुपए नगद व अन्य सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

था। जिस मामले पर काफी समय गुजर गया है, लेकिन पुलिस अब तक चोरों का पता लगाने में नाकाम रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एमपी कर्मचारियों के घर में डकैती कर लाखों रुपए नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात बदमाश लेकर फरार हुए थे, इस घटना को भी कई महीने बीत गए है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। कोतवाली एवं सोहागपुर क्षेत्र सहित जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई बड़ी चोरियां हुई हैं, लेकिन अब तक चोरों तक पुलिस नही पहुंच पाई है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बड़ी चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed