फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Police took action in case of smuggling of intoxicating syrup

Shahdol News: नशीली सिरप की तस्करी करने का मामला, पुलिस ने दो स्थानों पर की कार्रवाई

Thu, 08 Feb 2024 11:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Feb 2024 11:52 AM IST
सार

Shahdol News: उत्तर प्रदेश और रीवा से शहडोल में नशीली सिरप की सप्लाई हो रही है। बीते दिनों अमलाई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली सिरप जब्त की थी। 
 

विज्ञापन
Police took action in case of smuggling of intoxicating syrup
नशीली सिरप की तस्करी करने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवलौंद एवं धनपुरी पुलिस ने नशीली सिरप की तस्करी करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि 80 नग नशीली सिरप लेकर रीवा से मोटरसाइकिल में सवार होकर शहडोल आए थे। दोनों आरोपी सर्वेश कुमार शुक्ला एवं सौरभ तिवारी रीवा के हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन्हें शहडोल के कई स्थानों पर नशीली सिरप की बिक्री करना था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को नगर पालिका बाणसागर बैरियर तिराहे के पास पहुंचकर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से 80 नग नशीली कफ सिरप जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


दो आरोपियों को पकड़ा था
इसी तरह धनपुरी में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुंवारी खदान धनपुरी नंबर एक में पिडू बैग में अवैध नशीली दवाई कफ सिरप बिक्री कर रहा है। पुलिस ने आरोपी पुष्पराज सिंह उर्फकरन निवासी गोप चौराहा धनपुरी को पकड़ कर 1 नग मोबाइल फोन, 16 शीशी सिरप जब्त किया है। बीते दिनों अमलाई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ट्रेन में सवार होकर नशीली सिरप लेकर पहुंचे दो आरोपियों को पकड़ा था, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली सिरप बरामद की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed