Patwari murder case: गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; थाने में डाला डेरा
Shahdol News: पटवारी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। इसे लेकर परिजनों ने थाने में ही डेरा डाल लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विस्तार
मध्य प्रदेश के शहडोल में ट्रैक्टर से कुचलकर हुई पटवारी प्रसन्न सिंह की हत्या मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने मुख्य आरोपी बताया है, उसके परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया और उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने थाने में डेरा डाल लिया और वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने की बात कह रहे हैं।
ट्रैक्टर चालक शिवम के चाचा राम प्रकाश
जानकारी के मुताबिक, पटवारी हत्याकांड को लेकर ट्रैक्टर चालक शिवम विश्वकर्मा को देवलौंद पुलिस ने मुख्य आरोपी बताया है। इस मामले में सोमवार को एक नया मोड़ आ गया है। आरोपी शिवम के चाचा और मां ने बताया कि घटना के समय शिवम घर पर था। चाचा राम प्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि देवलौंद पुलिस ने धोखे से थाने बुलाया। फिर उसे पटवारी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी बना लिया।
